
Haryana News: हरियाणा के पानीपत में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां नई नवेली दुल्हन ने ऐसा काम कर दिया जिसके बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। नई नवेली दुल्हन पति के साथ मार्केट से सामान खरीदने के लिए आई थी। शादी को 2 दिन ही हुए थे। पति को 5 मिनट में आने की बात कहकर लापता हो गई। पति ने हर जगह तलाश की जब पत्नी नहीं मिली तो समलाखा थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पति को बोली- आप यहीं खड़े रहना
पुलिस को दी शिकायत में युवक ने बताया कि वह किवाना गांव का रहने वाला है। उसकी शादी 29 मई को उत्तराखंड के हरिद्वार की रहने वाली लड़की के साथ हुई थी। 1 जून को वह अपनी पत्नी के साथ गांव समालखा में किसी काम से आया था। रात में करीब 10 बजे का समय था। पत्नी ने उसे समालखा पुल के नीचे कहा कि वह 5 मिनट में आ जाएगी आप यहीं खड़े रहना।
पुल के नीचे इंतजार करता रहा
इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। कई देर तक वह पुल के नीचे ही उसका इंतजार करता रहा। आखिर में वह जब नहीं आई तो आसपास के लोगों से उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन तब भी कोई सुराग नहीं लगा।
घर आकर पता चला कैश-गहने ले गई
इसके बाद युवक को लगा की पत्नी घर चली गई होगी। वह भी घर गया लेकिन पत्नी घर पर भी नहीं थी। इसके बाद उसने पत्नी के घरवालों को फोन किया। उन्होंने बताया कि ज्वाला यहां नहीं आई। शक होने पर उसने घर में रखा सामान चेक किया तो पता चला कि पत्नी कैश और गहने अपने साथ ले गई है।
NEWS SOURCE : chopaltv
