Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली समेत कई राज्यों में बिगड़े हालात, थम नहीं रही कोरोना की रफ्तार, महाराष्ट्र में 105 की और गई जान

दिल्ली समेत कई राज्यों में बिगड़े हालात, थम नहीं रही कोरोना की रफ्तार, महाराष्ट्र में 105 की और गई जान

faridabadnews24By faridabadnews24May 28, 2020No Comments7 Mins Read

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या डेढ़ लाख को पार कर गई है, पर एक्टिव केस 80 हजार के पार हैं। अब तक 44 सौ के करीब लोगों की जान भी जा चुकी है, लेकिन अच्छी बात यह है कि ठीक होने वाले मरीजों की दर भी बढ़कर 42.45 फीसद हो गई है और अब तक करीब 65 हजार लोग स्वस्थ हुए हैं। पर बुधवार को महाराष्ट्र में 105 लोगों की मौत हो गई है। देश के किसी भी राज्य में एक दिन में कोरोना से सौ से ज्यादा मौतें पहली बार हुई हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और तमिलनाडु में भी संक्रमण के नए मामलों में आए उछाल ने चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली में 792 और तमिलनाडु में 817 नए केस मिले हैं, जो दोनों ही राज्यों में एक दिन में अब तक सामने आए नए मामलों की सबसे बड़ी संख्या है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 6,387 मामले मिले हैं और 170 मौतें हुई हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 1,51,767 हो गई है और 4,337 लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय व अन्य स्रोतों से मिले आंकड़ों में अंतर का कारण राज्यों से केंद्रीय एजेंसी को आंकड़े मिलने में होने वाली देरी है। इसके अलावा कई एजेंसियां राज्यों से सीधे आंकड़े जुटाती हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में एक दिन पहले की देर रात तक के मामले शामिल होते हैं।

दिल्ली में एक दिन में रिकॉर्ड 23 मौतें

राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से मिली खबरों के मुताबिक बुधवार को  दिल्ली में 5,165 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,52,670 हो गई है। अब तक 4441 लोगों की मौत भी हुई है। बुधवार को 173 लोगों की जान गई, जो तीसरे सबसे बड़ी संख्या है। इसमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 105, दिल्ली में रिकॉर्ड 27, गुजरात में 23, बंगाल व तमिलनाडु में छह-छह, कर्नाटक में तीन, राजस्थान में दो और आंध्र प्रदेश में एक मौत शामिल है।

महाराष्ट्र में नए मामले कम हुए

महाराष्ट्र में महामारी से पहली बार सौ से ज्यादा लोगों की जान गई है। लेकिन नए मामलों में कमी आई है। बुधवार को 2,190 नए मामले सामने आए। यह संख्या एक दिन पहले से कुछ ज्यादा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों की तुलना में कम है। इसमें से एक हजार से ज्यादा मामले अकेले मुंबई में ही मिले हैं। अब तक राज्य में 56,948 संक्रमित पाए जा चुके हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या 1,897 हो गई है।

दिल्ली में 15 और तमिलनाडु में 18 हजार के पार संक्रमित

राजधानी दिल्ली और तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण अपनी पीक की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है। दोनों ही राज्यों में पिछले कुछ दिनों से लगातार पांच सौ से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली में अब तक 15,257 और तमिलनाडु में 18,545 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। दिल्ली में अब तक 303 लोगों की जान भी गई है, जबकि तमिलनाडु में 133 मौतें हुई हैं।

गुजरात में हालात स्थिरता की ओर

गुजरात में संक्रमण के नए मामलों में कमी तो नहीं आ रही है, लेकिन स्थिरता बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से रोजाना पांच सौ से कम ही मामले मिल रहे हैं। बुधवार को बी 376 नए केस सामने आए और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,205 हो गई, हालांकि, एक्टिव केस 6,720 ही हैं। अब तक 938 लोगों की मौत भी हुई है।

बिहार में संक्रमित तीन हजार के पार

बिहार में तेजी से नए मामले बढ़ रहे हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या तीन हजार को पार कर गई है। बुधवार को सामने आए 38 मामलों के साथ कुल मामले 3,006 हो गए हैं। ओडिशा में भी 76 नए मामले मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 1,593 पर पहुंच गई है। असम में हालात तेजी से गंभीर हो हे हैं। 32 नए मामलों के साथ राज्य में 714 संक्रमित हो गए हैं। 99 मामलों के साथ उत्तर प्रदेश में 6,823 और 144 केस के साथ राजस्थान में संक्रमितों की संख्या 7,680 हो गई है।

केरल में एक हजार के पार पहुंचा आंकड़ा

कोरोना को लगभग मात दे चुका केरल एक बार फिर उसकी चपेट में आने लगा है। बाहर से आ रहे लोगों के चलते राज्य में 40 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 1,003 हो गई है। हालांकि, एक्टिव केस मात्र 445 ही हैं। आंध्र प्रदेश में 134 नए केस के साथ 3,117 संक्रमित हो गए हैं। वहीं, कर्नाटक में भी 135 नए मामले सामने आए हैं और मरीजों का आंकड़ा 2,418 पर पहुंच गया है।

देश में कुल संक्रमित

राज्य                           संक्रमित

महाराष्ट्र –                      56,948

तमिलनाडु –                  18,545

गुजरात –                      15,205

दिल्ली –                       15,257

राजस्थान –                     7,680

मध्य प्रदेश –                   7,155

उत्तर प्रदेश –                  6,823

बंगाल –                         4,192

आंध्र प्रदेश –                   3,117

बिहार –                         3,006

पंजाब –                         2,188

कर्नाटक –                     2,418

तेलंगाना –                     1,991

जम्मू-कश्मीर –               1,759

ओडिशा –                     1,593

हरियाणा –                     1,308

केरल –                         1,003

असम –                            714

झारखंड –                         411

उत्तराखंड –                      402

छत्तीसगढ़ –                      362

चंडीगढ़ –                        238

हिमाचल प्रदेश –               248

त्रिपुरा –                           232

गोवा –                              67

लद्दाख –                           54

पुडुचेरी –                          52

मणिपुर –                          41

अंडमान-निकोबार –           33

मेघालय –                        13

नगालैंड –                         9

अरुणाचल –                      2

मिजोरम –                        1

सिक्किम –                       1

105 lives lost in Maharashtra faridabadnews24 The situation deteriorated in many states including Delhi the speed of Corona did not stop
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

पेट्रोल पंप पर बाइक में गलत तेल भरने से नाराज युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया

April 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.