Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 24 घंटे में सामने आए रिकॉर्ड 792 नए मामले, दिल्ली में 15,000 के पार हुए कोरोना के मरीज

24 घंटे में सामने आए रिकॉर्ड 792 नए मामले, दिल्ली में 15,000 के पार हुए कोरोना के मरीज

faridabadnews24By faridabadnews24May 28, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली । Coronavirus Cases in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के डराने वाले आंकड़े सामने आए। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 792 नए मामले सामने आए हैं और कुल मरीजों की संख्या 15,000 के पार हो गई। 24 घंटे में 310 मरीज ठीक हुए हैं और स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 7264 हो गई है, तो मरने वालों का कुल आंकड़ा 303 पहुंच गया है। उधर, वर्तमान में दिल्ली में कुल 7690 मरीज हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

 

इससे पहले मंगलवार को एक सप्ताह से राजधानी में लगातार 500 से अधिक मामले आने के बाद थोड़ा सुकून देने वाली खबर आई थी, मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 412 नए मामले मिले थे, जो पिछले आठ दिन में सबसे कम थे। इससे कोरोना के मामलों में कमी आने की उम्मीद जगी थी, लेकिन बुधवार रिकॉर्ड 792 नए मामलों ने दिल्ली सरकार को भी चिंता में डाल दिया है। इसी के साथ दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 15257 पहुंच गई है।

होम आइसोलेशन में हैं तकरीबन 4000 मरीज

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार घर में रहकर इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अभी 3770 होम आइसोलेशन में हैं। एक दिन पहले तक यह आंकडा 3421 था। स्पष्ट है कि ज्यादातर नए मरीज होम आइसोलेशन में रखे जा रहे हैं।

संक्रमण की दर में कमी

दिल्ली में अब तक कुल 1 लाख 78 हजार 579 सैंपल की जांच हुई है। पिछले 24 घंटे में 4,110 सैंपलों की जांच हुई है। इसमें से 10.02 फीसद पॉजिटिव मरीज मिले हैं। एक दिन पहले संक्रमण दर 13.81 फीसद थी।

9 दिन में मिले कोरोना के मामले

19 मई- 500

20 मई- 534

21 मई- 571

22 मई- 660

23 मई- 591

24 मई- 508

25 मई- 635

26 मई- 412

27 मई-792

000 in Delhi corona patients crossed 15 faridabadnews24 Record 792 new cases revealed in 24 hours
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

पेट्रोल पंप पर बाइक में गलत तेल भरने से नाराज युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया

April 10, 2026

रच रहा था बड़ी साजिश दिल्ली में लश्कर का आतंकी गिरफ्तार!

March 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.