Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Ayushman Yojana: अब आयुष्मान योजना में होगा 70 साल पार सभी का इलाज, बुजुर्गों के लिए खुशखबरी

Ayushman Yojana: अब आयुष्मान योजना में होगा 70 साल पार सभी का इलाज, बुजुर्गों के लिए खुशखबरी

faridabadnews24By faridabadnews24June 27, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Ayushman Yojana: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18वीं लोकसभा को संबोधित करते हुए देश के बुजुर्गों को बड़ी खुशखबरी दे दी है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि 70 साल का उम्र पार कर चुके सभी बुजुर्गों का इलाज आयुष्मान योजना के तहत होगा। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के समय जारी घोषणापत्र में इसका वादा भी किया था। 24 जून से लोकसभा का सत्र शुरू हो चुका है।

गुरुवार को संसद भवन में राष्ट्रपति मु्र्मू ने कहा कि, नई सरकार में हम 70 साल से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को आयुष्मान का फायदा दे रहे हैं। यही नहीं किसानों के प्रति भी सरकार ने लगातार कार्य किए हैं। किसानों को 20 हजार करोड़ ट्रांसफर किए गए। इससे हमने किसानों को ज्यादा आत्मनिर्भर किया है।

घोषणापत्र जारी करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 साल या इससे ज्यादा के बुजुर्गों का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, ‘बुजुर्गों की सबसे बड़ी चिंता यह होती है कि बीमारी का इलाज कैसे कराएंगे। यह चिंता मध्यमवर्गीय के लिए और भी ज्यादा गंभीर होती है। भाजपा ने अब संकल्प ले लिया है कि 70 साल से ज्यादा आयु के हर एक व्यक्ति को आयुष्मान भारत योजना के तहत लाया जाएगा।’

भाजपा के घोषणापत्र में कहा गया था, ‘हम बुजुर्गों का कवर करने के लिए आयुष्मान भारत योजना का विस्तार करेंगे और उन्हें मुफ्त और अच्छी गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएंगे।’ इस योजना की शुरुआत तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वित्तीय वर्ष 2019 के बजट के दौरान की थी। इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी कहा जाता है, जिसके तहत फिलहाल 5 लाख रुपये का कवर मिलता है।

इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘MY Bharat’ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भागीदारी और बढ़ाने के लिए ‘मेरा युवा भारत- MY Bharat’ अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि इसमें अब तक डेढ़ करोड़ से अधिक युवा रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। साथ ही कहा कि सरकार डिजिटल यूनिवर्सिटी बनाने की दिशा में भी काम कर रही है।

NEWS SOURCE : livehindustan

Ayushman Yojana: Now everyone above 70 years of age will be treated under Ayushman Yojana faridabadnews faridabadnews24 good news for the elderly
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.