फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा आज 28-05-2020 बृहस्पतिवार को “मासिक स्वच्छता दिवस” पर एक वेबीनार गोष्ठी (ऑनलाइन सेमिनार ) का आयोजन किया गया। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष ह्यूमन राइट्स सैल सुरभि धींग ने बताया कि महिला पदाधिकारियों को इस विषय पर जागरूकता अभियान चलाने चाहिए। अभियान में उन्हें मासिक धर्म से संबंधित कई बातों से अवगत कराने के लिए इस प्रकार की वैबीनार का आयोजन किये जाने चाहिये। वेबीनार में कीनोट स्पीकर मनीषा सियाल ने मासिक धर्म मे सफाई से संबंधित कई बातें महिलाओं से सांझा की। संगठन की राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी समेत कई सदस्य मौजूद रही और काफी अच्छी जानकारी से लाभान्वित हुई ।
