Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एसयूवी कार चोरी BJP सांसद गौतम गंभीर के पिता की

एसयूवी कार चोरी BJP सांसद गौतम गंभीर के पिता की

faridabadnews24By faridabadnews24May 29, 2020No Comments2 Mins Read

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के पिता की एसयूवी कार चोरी हो गई है. गुरुवार तड़के हुई इस वारदात के बाद राजेंद्र नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. मामला बीजेपी सांसद से जुड़ा हुआ है, लिहाजा जिला पुलिस ने कई टीमें गठित कर दी हैं.

बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार सुबह की है. टोयटा फोर्च्युनर कार घर के बाहर पार्किंग में खड़ी थी. सुबह ही चोरों ने गाड़ी पर हाथ साफ कर दिया है. पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है. डीसीपी सेंट्रल के मुताबिक, सीसीटीवी के जरिये चोरों की तलाश जारी है.

लॉकडाउन के दौरान कार चोरी की घटना से दिल्ली पुलिस सकते में है और टीमें गठित करके एसयूवी की तलाश की जा रही है. दिल्ली पुलिस के सामने हाई प्रोफाइल चोरी की एक घटना पिछले साल अक्टूबर में आई थी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती मोदी के साथ झपटमारी हुई थी.

उत्तरी दिल्ली जिले के वीवीआईपी इलाके सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भतीजी दमयंती बेन से झपटमारी की थी. दोनों झपटमार स्कूटी पर सवार थे. बदमाशों ने पीएम की भतीजी से पर्स, नकदी और मोबाइल झपट ली और फरार हो गए थे. दमयंती के मुताबिक, पर्स में करीब 56 हजार रुपये, दो मोबाइल थे.

सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी नोनू को पुलिस सोनीपत के बड़वानी गांव से गिरफ्तार किया था. वारदात के बाद जब दिल्ली में आरोपी के ठिकाने पर रेड की गई थी तो ये शख्स पुलिस टीम को देखकर फरार हो गया था, इसके बाद पुलिस टीम ने इसका पीछा किया और सोनीपत से इसे गिरफ्तार किया था.

faridabadnews24 SUV car theft of BJP MP Gautam Gambhir's father
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

पेट्रोल पंप पर बाइक में गलत तेल भरने से नाराज युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया

April 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.