Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » असिस्टेंट डायरेक्टर पर हार बैठी थीं दिल, 34 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं Barbie एक्ट्रेस मार्गो रॉबी

असिस्टेंट डायरेक्टर पर हार बैठी थीं दिल, 34 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं Barbie एक्ट्रेस मार्गो रॉबी

faridabadnews24By faridabadnews24July 8, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हॉलीवुड एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर मार्गो रॉबी बीते साल अपनी फिल्म ‘बार्बी’ को लेकर खूब सुर्खियों में आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। ग्रेटा गर्विग के निर्देशन में बनी इस मूवी ने वर्ल्डवाइड तकरीबन 1.446 बिलियन यानी कि 1 अरब 44 करोड़ 60 लाख तक बिजनेस किया था। बार्बी के लिए मार्गो रॉबी को काफी सराहना मिली थी। अब हाल ही में अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गयी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पति टॉम एकर्ले के साथ जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं।

बार्बी एक्ट्रेस ने साल 2016 में की थी शादी

मार्गो रॉबी और टॉम एकर्ले की पहली मुलाकात फिल्म वर्ल्ड वॉर 2 के सेट पर उस समय हुई थी, जब निर्माता और एक्टर बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे थे। उस समय पर रॉबी एक्ट्रेस ही थीं। वहीं से दोनों का प्यार परवान चढ़ा और उन्होंने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के बायरन बे में करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की। अब अंग्रेजी वेबसाइट पीपल छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के आठ साल बाद मार्गोट प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही वह अपने पहले बेबी का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, इस कपल की तरफ से माता-पिता बनने के खबर पर अब तक मार्गो और टॉम या उनकी टीम की तरफ से अब तक किसी भी तरह की प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की गयी है।

साल 2008 में मार्गो ने की थी करियर की शुरुआत

मार्गो का फिल्मी करियर काफी लंबा रहा है। उन्होंने साल 2008 में फिल्म विजिलेंट से अपनी शुरुआत की थी, इसके बाद साल 2009 में फिल्म आईसीयू में काम किया। इसके बाद तीन साल तक वह किसी फिल्म में नजर नहीं आईं। साल 2013 में उन्होंने अबाउट टाइम, द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट, फोकस, द बिग शॉट जैसी फिल्मों में काम किया। मार्गो ने अभिनेत्री के तौर पर ही नहीं, बल्कि बतौर निर्माता भी काफी काम किया है। उन्होंने हुलु के लिए टेलीविजन सीरीज डॉल फेस, प्रॉमिसिंग यंग वुमन का निर्माण किया था।

NEWS SOURCE : jagran

Barbie actress Margo Robbie faridabadnews faridabadnews24 is going to become a mother at the age of 34 who had fallen in love with an assistant director
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

37 साल बड़े एक्टर की मां निभाया रोल, कभी ‘मनहूस’ कहकर 13 फिल्मों से निकाली गई एक्ट्रेस, फिर दी 100 करोड़ी फिल्म

May 24, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

अब हो रहा पछतावा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बॉलीवुड में फिट होने के लिए खरीदे थे लाखों के डिजाइनर बैग

April 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.