
Haryana News: हरियाणा के भिवानी में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। यहां भिवानी के नागरिक अस्पताल के सामने पुलिस ने तीन गेस्ट हाउस पर छापेमारी की। इस दौरान आपत्तिजनक हालत में 5 लड़कों के साथ 5 लड़कियों को पकड़ा। पुलिस ने गुरुवार शाम को यहां पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक भिवानी के नागरिक अस्पताल के सामने लाटरी मार्केट स्थित तीन गेस्ट हाउस पर गुरुवार शाम 5 बजे भारी पुलिस बल और महिला पुलिस टीम ने छापेमारी की। रेड के दौरान 5 युवक व 5 युवती आपत्तिजनक हालत में मिली है।
इस मामले में डीएसपी हेड क्वार्टर रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि भिवानी नागरिक अस्पताल के सामने लाटरी मार्केट स्थित गेस्ट हाउसों पर वेश्यावृत्ति का अनैतिक कार्य किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनाकर गेस्ट हाउस पर भेजे। इस दौरान जैसे ही काउंटर पर बैठे गेस्ट हाउस स्टाफ से लड़कियों के बारे में सौदा तय हुआ और उसने निशान लगे नोट उन्हें थमाए तो पुलिस टीम ने तीनों गेस्ट हाउस में रेड की। वहां 5 युवती व युवक-युवती के जोड़े मिले। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अभी की जा रही है।
NEWS SOURCE Credit : chopaltv.com
