Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ONDC ने इंटरऑपरेबल क्यूआर कोड लॉन्च किया: भारतीय ईकॉमर्स कंपनियों के लिए गेम-चेंजर साबित होगा

ONDC ने इंटरऑपरेबल क्यूआर कोड लॉन्च किया: भारतीय ईकॉमर्स कंपनियों के लिए गेम-चेंजर साबित होगा

faridabadnews24By faridabadnews24July 31, 2024No Comments4 Mins Read

ONDC launches interoperable QR code: Will be a game-changer for Indian e-commerce companies

क्या आप एक ऐसी दुनिया की कल्पना कर सकते हैं, जहां छोटे बिजनेस मालिक डिजिटल मार्केट में प्रतिस्पर्धा करने के लिए संघर्ष करते हैं। बड़े खिलाड़ियों से हार जाते हैं। इसकी एक बड़ी वजह होती है- उनके पास ग्राहकों तक पहुंचने के साधन नहीं होना। यह अब तक भारत में अनगिनत विक्रेताओं की हकीकत रही है। आज ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) अपने क्रांतिकारी इंटरऑपरेबल क्यूआर कोड को लॉन्च करते हुए रोमांचित है, जो ई-कॉमर्स की दुनिया को बदलने और स्थानीय कारीगरों से लेकर पड़ोस के दुकानदारों तक हर विक्रेता को सशक्त बनाने के लिए तैयार है।

लंबे समय से विक्रेताओं को डिजिटल मार्केट में अपनी मौजूदगी स्थापित करने में कठिन चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। वे किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर आश्रित हैं और उसकी दिक्कतों की वजह से सीमित हैं। वह अपने उत्पादों को ज्यादा से ज्यादा लोगों के पास ले जाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ONDC का इंटरऑपरेबल क्यूआर कोड सब बदल देगा। इस समय यह अपने अल्फा स्टेज में है। यह इनोवेटिव टूल विक्रेताओं को एक अनूठा क्यूआर कोड बनाने की अनुमति देता है जिसे ग्राहक ONDC-रजिस्टर्ड बायर ऐप का उपयोग कर स्कैन कर सकते हैं। इसकी शुरुआत मैजिकपिन और पेटीएम से हो रही है। प्रारंभिक परीक्षण के बाद जल्द ही यह पूरे नेटवर्क में विस्तार करेगा।

ONDC के एमडी और सीईओ टी कोशी ने लॉन्च इवेंट में ONDC के क्यूआर कोड को लॉन्च करते हुए कहा कि, “आज भारतीय कॉमर्स में बड़े बदलाव का क्षण है।” “ONDC का इंटरऑपरेबल क्यूआर कोड उन बाधाओं को तोड़ता है जो छोटे बिजनेस को पीछे रखती हैं। अब हर विक्रेता के पास ई-कॉमर्स दिग्गजों की तरह डिजिटल रूप से ग्राहकों तक पहुंचने की ताकत है। यह एक खुले, समावेशी और लोकतांत्रिक डिजिटल मार्केट की ओर एक बड़ी छलांग है।”

इस तकनीक की खूबसूरती इसकी सरलता और दूरगामी प्रभाव की क्षमता में निहित है। विक्रेता अपने क्यूआर कोड कहीं भी प्रदर्शित कर सकते हैं – स्टोरफ्रंट, उत्पाद, मार्केटिंग सामग्री या सोशल मीडिया पर – ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से ग्राहकों से तुरंत जुड़ सकते हैं। उपभोक्ताओं के लिए इसका मतलब है बेजोड़ सुविधा: किसी भी क्यूआर स्कैनर ऐप या ONDC बायर ऐप (वर्तमान में पेटीएम और मैजिकपिन) के साथ एक स्कैन उन्हें उनके पसंदीदा बायर ऐप के माध्यम से सीधे विक्रेता के ऑनलाइन स्टोर से जोड़ता है।

कोशी ने कहा, “स्थानीय दुकानदार, स्ट्रीट वेंडर, कारीगर के बारे में सोचें- अब उन्हें कोई भी कहीं भी खोज सकता है और उनका प्रोडक्ट खरीद सकता है।” “यह सिर्फ़ एक नई सुविधा नहीं है; यह आर्थिक विकास और डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देने वाली तकनीक है। लाखों बिजनेस ऑनलाइन आएंगे, नए अवसर पैदा करेंगे और भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाएंगे।”

ONDC के इंटरऑपरेबल क्यूआर कोड से पहले विक्रेता या तो डिमांड जनरेशन कॉस्ट के कारण ऑनलाइन नहीं थे या उन्हें रेवेन्यू में बहुत ज्यादा हिस्से का भुगतान करना पड़ रहा था। अब इस गेम-चेंजिंग टूल के साथ वे किफ़ायती तरीके से अपना विकास कर सकते हैं।

यह अल्फा लॉन्च भारत में व्यापार करने के तरीके में एक बड़े बदलाव का प्रतिनिधित्व कर रहा है। यह सिर्फ तकनीक से कहीं ज्यादा है; यह देश के हर विक्रेता के जीवन को बदलने और सभी को बराबरी से मौके उपलब्ध करने की बात है। ONDC का इंटरऑपरेबल क्यूआर कोड डिजिटल कॉमर्स के इस नए युग को अनलॉक करने की कुंजी है, जहां अवसर अब आकार या संसाधनों तक सीमित नहीं हैं।

ONDC नेटवर्क पर अब हर बिजनेस के लिए भारत खुलेगा!

ONDC के बारे में:

31 दिसंबर 2021 को शुरू किया गया ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) एक सेक्शन 8 की कंपनी है, जिसे उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार ने शुरू किया है। ONDC का उद्देश्य एक सुविधाजनक मॉडल के साथ डिजिटल कॉमर्स में व्यापक बदलाव लाना है जो भारत में रिटेल ई-कॉमर्स की पहुंच को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ा देगा। ONDC कोई एप्लिकेशन, प्लेटफ़ॉर्म, मध्यस्थ या सॉफ़्टवेयर नहीं है, बल्कि खुले, अनबंडल और इंटरऑपरेबल ओपन नेटवर्क को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किए गए स्पेसिफिकेशन का एक सेट है।

अधिक जानकारी के लिए, विजिट करें: ONDC | ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स

faridabadnews faridabadnews24 ONDC launches interoperable QR code: Will be a game-changer for Indian e-commerce companies
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.