Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » विधायक पंडित नीरज शर्मा लोगों के साथ धरने पर, जीवन नगर सेन चौक सीवर गंदा पानी जाम की समस्या को लेकर

विधायक पंडित नीरज शर्मा लोगों के साथ धरने पर, जीवन नगर सेन चौक सीवर गंदा पानी जाम की समस्या को लेकर

faridabadnews24By faridabadnews24June 1, 2020No Comments3 Mins Read

एनआईटी / फरीदाबाद : जीवन नगर सेन चौक सीवर गंदा पानी जाम की समस्या को लेकर विधायक  पंडित नीरज शर्मा इलाके के लोगों के साथ  रोड जाम कर धरनें पर बैठ गए हैं।फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के जीवन नगर में गंदा पानी व सीवर जाम की समस्या को लेकर कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा धरने पर बैठ गए यही नहीं वह अपने समर्थकों के साथ सीवर के गंदे पानी में चलते हुए भी दिखाई दिए ! सडक़ पर बैठे हुए लोग कीर्तन करने लगे और विधायक मंजीरा बजाने लगे। विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि एनआईटी की जनता ने उन्हें विधायक बनाया ताकि मैं उनको मूलभूत सुविधाओं दे सकूं, मगर भाजपा की नीति के चलते वह कुछ नहीं कर पा रहे हैं इसलिए वह जनता के अपराधी हैं और अपने पाप धोने के लिए अब जनता के साथ धरने पर बैठे हैं। लॉक डाउन तोड़कर सैकड़ों लोग मजबूरन सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए इस धरने में शामिल हुए।

पंजाब नेशनल बैंक संजय कालोनी के पास वार्ड नंबर -5 मेन सोहना रोड जीवन नगर पार्ट 2 में सीवर का पानी भी लोगों के लिए भारी सिरदर्द बना हुआ है। हालांकि एक बार विधायक की शिकायत पर पानी निकासी को लेकर एक एसडीओ व जेई को सस्पैंड भी किया जा चुका है। मगर यह व्यवस्था दुरूस्त ही नहीं हो रही है। इस सब से परेशान विधायक भी अपने लोगों के साथ धरने पर बैठ गए। बता दें कि एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में पानी का संकट व सीवर जाम की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगभग यही परेशानी लोगों को झेलनी पड़ रही है। कांग्रेस विधायक ने हाल ही में डीसी को पत्र भेजकर अपने इलाके की समस्या से अवगत करवाया था। इससे पहले वह नगर निगम कमिश्नर से भी मिलकर आए थे। इसके बाद भी उनके इलाके की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।  जैसे जैसे गर्मी बढ़ेगी, पानी का संकट भी लोगों को बंूद बंूद के लिए तरसाने लगेगा। इस इलाके के लोग टेंकर माफियाओं के भरोसे हैं। उन्हें पीने के लिए पानी खरीदना पड़ता है, जबकि दूसरी ओर नगर निगम प्रशासन पेयजल व्यवस्था को लेकर करोड़ों रुपए खर्च करने का दावा करता है। मगर फिर भी लोग प्यासे के प्यासे हैं। ऐसी ही समस्याओं को लेकर विधायक धरने पर बैठकर कीर्तन करने के लिए मजबूर हो गए। यही नहीं वह अपने समर्थकों के साथ सीवर के गंदे पानी में चलते हुए भी दिखाई दिए।
वही धरने पर बैठे स्थानीय निवासी हाथों में ताली चम्मच लेकर विरोध जताते हुए नजर आए और जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की इस दौरान लोगों ने बताया कि बरसों से वह गंदे पानी की समस्या के चलते जूझ रहे हैं जिसके कारण उनके क्षेत्र में बीमारी फैलने का डर बना रहता है हर दर पर गुहार लगाने के बाद भी इस समस्या से उन्हें निजात नहीं मिल पा रही है।
faridabadnews24 Jeevan Nagar Sen Chowk on sewer dirty water jam problem MLA Pandit Neeraj Sharma on dharna with people
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.