Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भारत के भी करीब पहुंची बीमारी, एमपॉक्स से लग रहा है डर, इस देश में 548 लोगों ने गंवाई जान

भारत के भी करीब पहुंची बीमारी, एमपॉक्स से लग रहा है डर, इस देश में 548 लोगों ने गंवाई जान

faridabadnews24By faridabadnews24August 19, 2024No Comments3 Mins Read
The disease has reached close to India as well, people are scared of ampox, 548 people lost their lives in this country
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Mpox Deaths in Democratic Republic of the Congo: मंकी पॉक्स ने दुनियाभर के लोगों को डरा दिया है, यूरोप और एशिया में तो ये फैल ही रहा है, लेकिन अफ्रीका में ये खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. यही वजह है कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने एमपॉक्स को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है. अफ्रीकी महाद्वीप के देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगों (DRC) में ये बीमारी अपना विकराल रूप दिखा रही है

कांगों में इस साल 548 लोगों की मौत

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगों (Democratic Republic of the Congo) के मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ के इपेडेमिलॉजिकल रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए स्वास्थ्य मंत्री रोजर कांबा (Roger Kamba) ने बताया कि साल 2024 की शुरुआत से लेकर अब तक इस देश में 15,664 पोटेंशियल केस रिकॉर्ड किए गए हैं, जिनमें से अब तक 548 लोगों की जान चली गई है. सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में इक्वेटर (Equateur), साउथ किवु (South Kivu), साउथ उबांगी (South Ubangi), संकुरु (Sankuru), त्सुपा (Tshuapa), मोंगाला (Mongala) और त्सोपो(Tshopo) शामिल हैं. इक्वेटर प्रांत में सबसे ज़्यादा मामले आए हैं जिनमें 321 मौतें हुई हैं.

हुई हैं.

कांगों में क्यों हैं चिंताजनक हालात?

कांगो के अस्थाई कैंप में स्थित काफी चिंताजनक है. यूनाइटेड नेशन के दफ्तर के मुताबिक इन कैंपों में तकरीबन 73 लाख आंतरिक रूप से विस्थापित लोग पनाह लिए हुए हैं. चूंकि इन शिविरों में भीड़ काफी रहती है इसलिए इंफेक्शन फैलने का जोखिम भी बढ़ जाता है. बीमारी के शुरुआती लक्षणों में बुखार, पीठ दर्द, सिरदर्द, सूजन और मसल्स पेन शामिल हैं. जब बुखार उतर जाता है तब चेहरे पर चकत्ते आते हैं और फिर ये धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैल जाते हैं. इन चकत्तों की वजह से तेज दर्द और काफी ज्यादा खुजली होती है.

भार के करीब आया एमपॉक्स

कागों (DRC) देश साल 2022 के आखिर से ही एमपॉक्स बीमारी से लड़ रहा है. इसके साल अफ्रीका के 12 देश में भी इसका प्रकोप देखा गया है. अफ्रीका के बाहर यूरोप के स्वीडन और एशिया के पाकिस्तान में भी एमपॉक्स के मामले दर्ज किए गए हैं. यानी ये बीमारी भारत के काफी पास आ चुकी है, इसलिए हमें भी अलर्ट रहने की जरूरत है.

भारत सरकार ने बढ़ा दी निगरानी

भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने बीते रविवार यानी 17 अगस्त को एमपॉक्स से निपटने की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. इसमें तय किया गया कि बीमारी को लेकर निगरानी बढ़ाने और जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने ये भी बताया कि पीएम मोदी खुद ताजा स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. हालांकि राहत की बात ये है कि हमारे देश में एमपॉक्स का एक भी केस सामने नहीं आया है.

NEWS SOURCE Credit : zeenews

548 people lost their lives in this country faridabadnews faridabadnews24 people are scared of ampox The disease has reached close to India as well
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.