Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मोटापा होगा गायब और मिलेंगे गजब के फायदे, दिल और दिमाग को तरोताजा कर देती है कुछ मिनट की ब्रिस्क वॉक

मोटापा होगा गायब और मिलेंगे गजब के फायदे, दिल और दिमाग को तरोताजा कर देती है कुछ मिनट की ब्रिस्क वॉक

faridabadnews24By faridabadnews24September 1, 2024No Comments3 Mins Read
Obesity will disappear and you will get amazing benefits, a few minutes of brisk walk refreshes the heart and mind
IMAGES SOURCE : GOOGLE

आजकल लोगों की लाइफस्टाइल और खानपान सब कुछ बदल चुका है। हालांकि इससे फायदे की जगह कई तरह के नुकसान हो रहे हैं। मोटापा बढ़ना, स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होना और साथ ही डायबिटीज, हाई बीपी और हार्ट की बीमारियों की चपेट में आना आम बात हो गई है। अगर आप लंबे समय तक फिट और हेल्दी रहना चाहते है। तो इसके लिए वर्कआउट को लाइफ का हिस्सा जरूर बनाएं। रोजाना कुछ मिनट की ब्रिस्क वॉक को रुटीन के दूसरे कामों की तरह अपनी दिनचर्या में शामिल जरूर करें। इससे तेजी से वजन कम होगा साथ ही आपकी मेंटल और हार्ट हेल्थ में भी सुधार आएगा।

जब आप न तो धीरे न तो बहुत तेज चलते है, तो इसे ब्रिस्क वॉक कहा जाता है। इस तरह की वॉक में आप जल्दी थकते नहीं है जिसके कारण आप इसे लंबे समय के लिए कर सकते हैं। आपकी फिटनेस के लिए रोजाना सिर्फ 30 मिनट की ब्रिस्क वॉक काफी है। इससे आपके पूरे शरीर की फिटनेस बनी रहेगी।

ब्रिस्क वॉक के फायदे

हार्ट की बीमारियां होंगी कम- रोजाना ब्रिस्क वॉक करने से ह्रदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं बल्कि इस तरह की बॉक ब्लड में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी काफी असरदार साबित होती है। ऐसे में आपको रोजाना सिर्फ 30 मिनट की ब्रिस्क वॉक को अपनी लाइफ का हिस्सा जरूर बना लेना चाहिए।

मेमोरी बढ़ेगी- जिन लोगों को भूलने की समस्या रहती है या बुढ़ापे में भूलने की बीमारी होने का खतरा रहता है उन्हें ब्रिस्क वॉक जरूर करनी चाहिए। रोजाना ब्रिस्क वॉक करने से दिमाग स्वस्थ रहता है और मेंटल हेल्थ में सुधार आता है। इस तरह वॉक करने से नींद में सुधार आता है और याद्दाश्त मजबूत होती है।

डायबिटीज में फायदा- प्रतिदिन ब्रिस्क वॉक करने से ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है। इससे शरीर को रखने और बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं बल्कि ये इंसुलिन सवेंदनशीलता को भी बढ़ावा देती है। इससे मांसपेशियों की कोशिकाएं ऊर्जा के लिए ग्लूकोज के लिए इंसुलिन का बेहतर उपयोग करती हैं।

बीपी होगा नॉर्मल- रोजाना 30 मिनट की ब्रिस्क वॉक से आपका हाई ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहेगा। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है। बीपी का सीधा कनेक्शन आपके हार्ट से होता है। इसलिए रोजाना कुछ मिनट की वॉक जरूर करें।

तेजी से वजन घटाए- ब्रिस्क वॉक वजन घटाने में तेजी से असर करती है। ये एक कार्डिओ एक्सरसाइज है जो मोटापा कम करने में मदद करती है। ब्रिस्क वॉक से काफी ज्यादा कैलोरीज बर्न होती हैं। जिससे मसल्स लीन होती हैं और वजन कम होता है।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

 

a few minutes of brisk walk refreshes the heart and mind faridabadnews faridabadnews24 Obesity will disappear and you will get amazing benefits
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिन भर शरीर में बनी रहेगी घोड़े जैसी एनर्जी, गर्मियों में खाएं ये ड्राई फ्रूट्स

April 18, 2026

Cancer Prevention : जानिए डॉक्टर की सलाह, कैंसर को जड़ से खत्म करने के अपनाएं ये तरीके

April 17, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.