फरीदाबाद : सृष्टी बचाओ टीम ने आज गंगा दशहरा के पावन पर्व पर गांव अनंगपुर की पहाड़ियों मैं जाकर वहां वानर सेवा की ।
वानर सेवा के रूप मे टीम ने खीरा , केला एवम पानी के साथ वानर सेना को भोजन दिया । इससे पहले टीम ने फरीदाबाद गुड़गांव रोड पर भी वानर एवम गौ सेवा की ।
इस अवसर पर अध्यक्ष भगवानदास ने कहा कि लॉक डाऊन के समय जहां जनता घरों मैं कैद है वही इन जीव जंतुओं का जीवन खतरे मैं आ गया है इसको देखते हुए हमारी टीम ने यहां आकर सेवा करने का संकल्प लिया । महासचिव गौरव कपूर ने कहा कि हमको गंगा स्नान के जैसा अनुभव हुआ है यहां सेवा करने पर । इस सेवा अवसर पर संस्थापक संतोष शर्मा , राजू पंडित , सौरभ सिंह आदि उपस्थित थे
