Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Haryana Election: भाजपा को फायदा, केजरीवाल की रिहाई से हरियाणा में कांग्रेस को नुकसान

Haryana Election: भाजपा को फायदा, केजरीवाल की रिहाई से हरियाणा में कांग्रेस को नुकसान

faridabadnews24By faridabadnews24September 14, 2024No Comments3 Mins Read
Haryana Election: BJP benefits, Congress suffers loss in Haryana due to Kejriwal's release
IMAGES SOURCE : GOOGLE

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के जमानत पर जेल से बाहर आने से हरियाणा के चुनावी रण में उतरी उनकी पार्टी को बड़ी ताकत मिल सकती है। केजरीवाल का चुनाव प्रचार राजनीतिक रूप से कांग्रेस के लिए नुकसानदायक और सत्तारूढ़ भाजपा के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की स्थिति में जिस वोट बैंक का नुकसान भाजपा को होता, वह अब इन दोनों दलों में बंटने की स्थिति बन चुकी है। अरविंद केजरीवाल जेल में थे तो उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा में मोर्चा संभाले रखा।

इसे भी पढ़ें-जानिए इसके पीछे का कारण, क्यों फिट रहने के लिए रोज 10 हजार कदम चलने के लिए कहा जाता है

केजरीवाल के सामने कई चुनौतियां

 राज्यसभा सदस्य डा. संदीप पाठक और संजय सिंह ने उनका साथ दिया। विधानसभा चुनाव से पहले ही आप प्रदेश की सभी 90 सीटों पर रैलियां कर चुकी है। इन रैलियों में सुनीता केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, भगवंत मान, संदीप पाठक और संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को जोड़ने की पूरी कोशिश की है, लेकिन वे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल नहीं बना पाए। हालांकि केजरीवाल के सामने कई चुनौतियां भी हैं। हरियाणा और पंजाब के बीच बरसों पुराने एसवाईएल नहर निर्माण के मुद्दे पर उनकी राय पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। पंजाब में वह पंजाब के हितों की बात करते हैं और हरियाणा में स्वयं को हरियाणा का बेटा बताते हुए यहां के लोगों की पानी की जरूरत को स्वीकार करते हैं। पार्टी का यह दोहरा स्टैंड हरियाणा के लोगों के गले नहीं उतर रहा है।

आप ने 2024 के इस चुनाव में सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे

केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल और भगवंत मान ने हालांकि राज्य में रैलियों के दौरान एसवाईएल का पानी नहीं मिलने के लिए केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों को दोषी ठहराया है, लेकिन वह पार्टी का स्टैंड स्पष्ट नहीं कर पाए हैं। भाजपा-कांग्रेस के नौ बागियों को आप के टिकट 2019 के विधानसभा चुनाव में नोटा से पिछड़ने वाली आप ने 2024 के इस चुनाव में सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा-कांग्रेस में टिकट नहीं मिलने वाले दावेदारों को आप ने हाथों हाथ टिकट देकर उनके वोट बैंक में सेंधमारी की सोची है। आप ने भाजपा छोड़कर आए पांच और कांग्रेस के तीन बागियों के साथ इनेलो के भी एक बागी को टिकट दिया है।

इसे भी पढ़ें-1 साल के लिए प्रतिबन्ध हरियाणा में पान, गुटका, मसाला पर

चुनाव में भाजपा को बुरी तरह पराजित करेंगे

आप के हरियाणा अध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल को मिली जमानत भाजपा के मुंह पर तमाचा है। इसने साबित कर दिया है कि भाजपा के झूठ का पहाड़ ध्वस्त हो चुका है। अब हम हरियाणा के चुनावी रण में भाजपा को बुरी तरह पराजित करेंगे।

NEWS SOURCE Credit : jagran

Congress suffers loss in Haryana due to Kejriwal's release faridabadnews faridabadnews24 Haryana Election: Haryana Election: BJP benefits
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ये नई सेवा हुई शुरू अब नहीं होगी कोई परेशानी, हरियाणा में राजस्व संबंधी शिकायतें 48 घंटे के भीतर हल होंगी

April 17, 2026

महिलाओं को देश के नीति निर्माण में नेतृत्व की भूमिका प्रदान करेगा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

April 17, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.