Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली से नोएडा या गुड़गांव के लिए निकल रहे हैं तो इन बदलावों को पहले जान लीजिए

दिल्ली से नोएडा या गुड़गांव के लिए निकल रहे हैं तो इन बदलावों को पहले जान लीजिए

faridabadnews24By faridabadnews24June 2, 2020No Comments4 Mins Read

नई दिल्ली : कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच दिल्लीवालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नौकरी या जरूरी काम के लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा में एंट्री मिलना जैसे टेढ़ी खीर हो गया। अब अनलॉक 1.0 में कुछ राहत मिलती दिख रही थी कि दिल्ली सरकार ने ही एक हफ्ते के लिए बॉर्डर को सील कर दिया। दूसरी तरफ नोएडा, गाजियाबाद ने भी बॉर्डर सील किये हुए हैं। गुड़गांव, फरीदाबाद से राहत की उम्मीद दी लेकिन अब उसका फायदा नहीं होगा।

बॉर्डर खुलने का आदेश, लेकिन अभी स्थिति पहले जैसी
रविवार देर रात सरकार ने हरियाणा की सभी सीमाओं (गुड़गांव और फरीदाबाद भी) को खोलने का निर्णय लिया था। फिर कोई भी गुड़गांव से दिल्ली या अन्य क्षेत्रों में बेरोक-टोक यात्रा कर सकता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योकि दिल्ली ने हरियाणा बॉर्डर सील कर दिया है। अब न तो दिल्ली के लोग हरियाणा जा सकेंगे और न ही उधर लोग इधर आ सकेंगे। हालांकि सरकार के बॉर्डर खोलने के आदेश से डीसी अमित खत्री ने पहले ही इनकार किया था। उनका कहना था कि अभी गाइडलाइंस नहीं आई हैं। ऐसे में पुराने आदेश ही प्रभावी रहेंगे। गाइडलाइंस आते ही बॉर्डर खुल सकते हैं। फिलहाल पास से ही एंट्री हो रही है।

NBT

सील रहेंगे गाजियाबाद-नोएडा बॉर्डर
दूसरी तरफ उत्तर सरकार ने कहा है कि नोएडा और गाजियाबाद बॉर्डर अभी सील रहेंगे। सरकार ने बॉर्डर खोलने का फैसला गाजियाबाद व गौतमबुद्ध नगर के डीएम पर छोड़ा था। फिलहाल गाजियाबाद के डीएम ने दिल्ली से लगी गाजियाबाद की सीमाओं को नहीं खोलने का फैसला किया है। डीएम डॉ. अजय शंकर पांडेय ने बताया कि शासन की तरफ से आई गाइडलाइंस का अध्ययन किया गया है। अभी बॉर्डर पर पहले की तरह ही नियम लागू होंगे। यानी सिर्फ पास वालों व जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही एंट्री दी जाएगी। आगे बॉर्डर को खोलना है या नहीं, इसके लिए जल्द पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके फैसला लिया जाएगा।

नोएडा में 42 प्रतिशत केस दिल्ली की वजह से: जिला प्रशासन
लॉकडाउन-4 खत्म होने के बाद आज से अनलॉक-1 शुरू हो रहा है लेकिन दिल्ली बॉर्डर अभी लॉक ही रहेगा। जिला प्रशासन की गाइडलाइंस के अनुसार दिल्ली बॉर्डर पर पब्लिक के आने जाने में कोई रियायत नहीं दी गई है। यहां पहले की तरह ही यथास्थिति बनी रहेगी। केवल ई-पास वाले लोग ही आ जा कर सकेंगे। जिला प्रशासन का तर्क है कि नोएडा में कोरोना के 42 प्रतिशत मामले दिल्ली की वजह से बढ़े हैं इसलिए बॉर्डर को अभी पहले की तरह ही बंद रखा जाएगा।

NBT

बता दें कि शासन ने अपनी गाइडलाइंस में कहा है कि दिल्ली के कंटेनमेंट जोन से लोगों का आना जाना नोएडा-गाजियाबाद के लिए प्रतिबंधित रहेगा लेकिन अन्य यातायात के लिए बॉर्डर पर प्रतिबंध लगाने या खोलने का फैसला जिला प्रशासन अपनी जरूरत के अनुसार ले सकता है। वहीं जिला प्रशासन ने भी देर शाम स्पष्ट कर दिया कि अभी बॉर्डर अनलॉक नहीं होंगे।

सभी सरकारी दफ्तरों में अब फुल स्टाफ काम कर सकेगा। इसके लिए शासन ने तीन पालियों में कुछ घंटों का अंतर रखते हुए काम करने की अनुमति दी है। नोएडा के सरकारी दफ्तरों में तमाम स्टाफ दिल्ली से आता है और दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में नोएडा से जाता है। इसके चलते आज सुबह ऑफिस टाइम पर पहले से ज्यादा भी देखने को मिल सकती है।

लॉकडाउन-4 के तहत जिला प्रशासन ने दिल्ली बॉर्डर को खोलने या न खोलने के लिए पूरा वक्त यह कह कर निकाल दिया कि इस मुद्दे पर शासन से गाइडलाइन मांगी गई हैं। वहीं अब शासन ने इस मुद्दे पर फैसला लेने का अधिकार जिला प्रशासन को दे दिया है। रोजाना हजारों लोग सुबह शाम दिल्ली बॉर्डर पर परेशान हो रहे हैं। बावजूद इसके जिला प्रशासन ने इस मामले में कोई रियायत नहीं दी है।

faridabadnews24 Getting out of Delhi to Noida or Gurgaon know these changes first
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

पेट्रोल पंप पर बाइक में गलत तेल भरने से नाराज युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया

April 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.