Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » वक्त का कुछ पता नहीं, कैसे-कैसे दिन दिखा देता है, फोटोग्राफी करते थे, अब तरबूज बेचते हैं लाल-लाल

वक्त का कुछ पता नहीं, कैसे-कैसे दिन दिखा देता है, फोटोग्राफी करते थे, अब तरबूज बेचते हैं लाल-लाल

faridabadnews24By faridabadnews24June 2, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : वक्त का कुछ पता नहीं, कैसे-कैसे दिन दिखा देता है। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि कोरोना वायरस जैसा संक्रमण देश ही नहीं पूरे संसार की आर्थिक स्थिति को डगमगा देगा। कोरोना वायरस से बचने के लिए लॉकडाउन ने आम आदमी के सामने बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है। नौकरी-पेशा से लेकर दुकानदार व अपना कामकाज करने वाले सभी के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इनमे से एक तिगांव निवासी उत्तम है। उत्तम का मूल पेशा शादी समारोह व अन्य बड़े कार्यक्रमों में फोटोग्राफी का है। अपने फन के माहिर उत्तम का काम ठीक-ठाक चल रहा था कि देश में कोरोना ने दस्तक दी और लॉकडाउन हो गया। उत्तम बेरोजगार हो गया।

लॉकडाउन के दो चरण तक तो कुछ जमा पूंजी चलती रही, लेकिन जब घर का खर्च चलाने में दिक्कत आने लगी तो उत्तम परेशान हो गया। हैरान- परेशान उत्तम कोई अन्य काम करने के बारे में सोचने लगा। अब काम शुरू करने के लिए रकम की जरूरत होती है, जो उत्तम के पास थी नहीं, इसलिए परेशानी बढ़ गई। उत्तम का गांव में ही एक दोस्त है गिरीश नागर जिसके पास अपनी पिकअप गाड़ी है। गिरीश की गाड़ी भी इन दिनों नहीं चल रही थी। इसलिए दोनों के बीच तालमेल बैठ गया और फिर नया काम करने पर सोच-विचार हुआ। काफी सोचने के बाद योजना बनी कि यमुना नदी किनारे खेतों से तरबूज लेकर आएंगे और इन्हें गांव-गांव जाकर बेचेंगे। काम कोई छोटा-बड़ा नहीं होता, बस इसी सोच के साथ दोनों की गाड़ी आगे बढ़ी। अब गाड़ी गिरीश की, पर खर्चा होगा, वह आधा-आधा और लाभ का बंटवारा भी इसी तरह होगा। अब दोनों ने तिगांव सहित अन्य गांव में जा-जाकर तरबूज बेचना शुरू कर दिया है।

 

दिनभर तपती धूप में दोनों तपकर थोड़े-बहुत पैसे कमाकर परिवार का गुजारा कर रहे हैं। उत्तम बताते हैं कि उनके दो बेटी व एक बेटा है। घर चलाने के लिए कुछ करना था, इसलिए यही काम ठीक लगा जो कम पैसे में शुरू हो सकता था। उधर, गिरीश नागर ने बताया कि उसने गाड़ी किस्तों पर ली थी जिसकी 13 हजार रुपये हर महीने किस्त देनी होती है। इसलिए यदि इस काम को छोटा समझेंगे तो मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

faridabadnews24 how the day shows No idea of the time now sell watermelon red used to do photography
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.