Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पृथला विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन से ज्यादा गांव ऐसे हैं जहां पर इन दिनों लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है

पृथला विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन से ज्यादा गांव ऐसे हैं जहां पर इन दिनों लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है

faridabadnews24By faridabadnews24June 2, 2020No Comments4 Mins Read

बल्लभगढ़ : पृथला विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन से ज्यादा गांव ऐसे हैं, जहां इन दिनों पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीण खरीदकर पानी पी रहे हैं, तो स्नान व कपड़े धोने के लिए टैंकरों से पानी मंगवाते हैं। हालांकि यहां पेयजल संकट दूर करने के लिए सरकार ने 2.81 करोड़ रुपये की लागत से रेनीवेल परियोजना शुरू की है। इसमें यमुना किनारे ट्यूबवेल लगाकर पानी पाइपलाइन से लाकर गांव भनकपुर के बूस्टर में भंडारण किया जाएगा। इसके बाद गांवों में आपूर्ति होगी। ग्रामीणों को इस परियोजना के पूरी होने का इंतजार है। उन्हें उम्मीद है कि इससे उनकी प्यास बुझ सकेगी। गांव सिकरौना

 

गांव सिकरौना की आबादी 2500 है। गांव का भूजल खारा है। पेयजलापूर्ति गांव करनेरा से होती है। आए दिन आंधी आने से रोजाना बिजली लाइन में फॉल्ट होते हैं। इससे गांव के लोग पेयजल खरीद कर पीते हैं। गांव फिरोजपुर कलां के ग्रामीण गांव में टैंकरों से पेयजलापूर्ति करते हैं। गांव का पानी इतना खारा है कि पशु भी पीकर बीमार हो जाते हैं। पशुओं के लिए भी टैंकरों से पानी मंगाना पड़ता है।

-राम निवास, सिकरौना गांव की पंचायत ने दो ट्यूबवेल लगवाए हैं। एक खराब रहता है और एक के जरिए पानी की आपूर्ति होती रहती है।

-देवीराम, सिकरौना गांव में खारे पानी को दूर करने के लिए रेनीवेल योजना के तहत पाइपलाइन डाली जा रही है। पंचायत गांव में मीठा पानी उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश में है।

-शीलता गुरुदत्त ठोंडा, सरपंच सिकरौना गांव कबूलपुर बांगर

गांव कबूलपुर बांगर की आबादी 2000 है। यहां लोग पशुओं को पानी पिलाने और नहलाने के लिए 250 से 300 रुपये प्रति टैंकर पानी गांव लोहसिघानी से खरीद कर मंगाते हैं। यहां का पानी कड़वा है, जिसे पीकर लोग बीमार हो जाते हैं। वे आरओ का पानी खरीद कर पीते हैं। उससे भोजन बनाते हैं। फिरोजपुर कलां के लोग यहां पेयजल बेचते हैं। गांव में पेयजल संकट दूर करने के लिए सरकार ने रेनीवेल योजना की घोषणा की है। योजना का पानी कब तक आएगा, कुछ कह नहीं सकते।

-भोपाल सिंह, कबूलपुर बांगर रेनीवेल योजना के तहत गांव में पाइपलाइन डालने का काम शुरू है। यदि योजना पूरी तरह से शुरू भी हुई, तो कम से कम एक वर्ष लगेगा।

-जयनारायण, कबूलपुर बांगर नहाने और भोजन पकाने के लिए पानी खरीद लाते हैं। रेनीवेल योजना के तहत गांव में पाइपलाइन डालने का काम शुरू है। गांव में भी लाइन पड़ेगी। जल्द पेयजल किल्लत दूर होगी।

-कल्पना, सरपंच कबूलपुर बांगर गांव भनकपुर

गांव भनकपुर की आबादी करीब 3.50 हजार है। यहां पेयजलापूर्ति के लिए पंचायत ने जन स्वास्थ्य विभाग को दो एकड़ जमीन बूस्टर बनाने के लिए निशुल्क दी है। यहां बूस्टर बनाने का काम जारी है। पेयजलापूर्ति के लिए पंचायत ने 10 किलोमीटर दूर गांव फतेहपुर तगा में गुरुग्राम नहर किनारे ट्यूबवेल लगाया है। दूर से जलापूर्ति होने से अक्सर पाइपलाइन टूट जाती है। आंधी से बिजली के खंभे गिर जाते हैं। इससे लोगों को पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ता है। गांव का पानी खारा होने से उससे न तो नहा सकते हैं और न ही कपड़े धो सकते हैं। दूसरे गांवों से पानी आने में ही एक घंटा लग जाता है।

-वेदराम, भनकपुर गांव में पहले से ही पानी दूसरी जगह से आता है। गांव की पंचायत ने पहले भी बूस्टर बनवाया था, तब पानी गांव डीग से आता था। अब गांव फतेहपुर तगा से आता है। इससे परेशानी लगातार बनी है।

-हरीचंद, भनकपुर गांव की पेयजल समस्या दूर कराने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग को दो एकड़ जमीन दी है। यहां बूस्टर बन रहा है। रेनीवेल योजना से पहले जल भंडारण और फिर पाइपलाइन से आपूर्ति होगी। अभी इसमें एक वर्ष लग सकता है।

-सचिन मतोडिया, सरपंच भनकपुर रेनीवेल योजना के तहत पृथला के दर्जन भर गांवों में पेयजलापूर्ति होगी। यहां 2.81 करोड़ रुपये की लागत से काम चल रहा है। पलवल के कार्यकारी अभियंता की देखरेख में काम हो रहा है। अभी इसमें करीब एक वर्ष लग सकता है।

-दीपेंद्र राज, कार्यकारी अभियंता, स्वच्छ जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग, फरीदाबाद लॉकडाउन से रेनीवेल योजना का काम लटका है। अगले तीन महीने में योजना का काम पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का योजना पर खास ध्यान है। क्षेत्र के गांवों की पेयजल समस्या काफी गंभीर है।

-नयनपाल रावत, हरियाणा भंडारण निगम अध्यक्ष एवं विधायक पृथला

faridabadnews24 There are more than half a dozen villages of Prithla Assembly constituency where people are facing drinking water crisis these days.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.