Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Haryana News: टिकटों का गलत बंटवारा भी एक बड़ा कारण तो इस वजह से हरियाणा में जीती बाजी हार गई कांग्रेस!

Haryana News: टिकटों का गलत बंटवारा भी एक बड़ा कारण तो इस वजह से हरियाणा में जीती बाजी हार गई कांग्रेस!

faridabadnews24By faridabadnews24October 15, 2024No Comments3 Mins Read
Haryana News: Wrong distribution of tickets is also a big reason, due to this reason Congress lost the winning game in Haryana!
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा के विधानसभा चुनाव में टिकटों का गलत आवंटन भी कांग्रेस की हार का एक बड़ा कारण रहा है। जातिवादी राजनीति और नेताओं की आपसी गुटबाजी के अतिरिक्त अब कांग्रेस में टिकटों के गलत आवंटन को लेकर भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस ने ऐसे नेताओं के टिकट काट दिए, जिनको सर्वे में पूरे नंबर मिले हुए थे, लेकिन वे टिकट आवंटित करने वाले नेताओं के निजी पैमाने पर खरा नहीं उतर पा रहे थे। कांग्रेस ने चुनाव से पहले दावा किया था कि सिर्फ जीतने वाले चेहरों पर दांव लगाया जाएगा और दो बार से अधिक चुनाव हारने वालों को टिकट नहीं मिलेंगे, लेकिन जब टिकटों के आवंटन की बारी आई तो रणनीतिकारों का यह पैमाना ध्वस्त हो गया।

बागी उम्मीदवारों मे डुबो दी नैय्या

कांग्रेस के रणनीतिकारों ने आधा दर्जन सीटों पर अपनी पार्टी के बागी उम्मीदवारों को भी बैठाने की जरूरत नहीं समझी। उनकी सोच रही कि कांग्रेस 55 से 65 सीटों पर चुनाव जीत रही है। ऐसे में यदि बागियों की वजह से एक-दो सीट हार भी गए तो सरकार बनाने की संभावनाओं पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ेगा। कांग्रेस के रणनीतिकारों की यही सोच उसके सरकार बनाने के इरादों पर भारी पड़ी है और पार्टी के अधिकतर ऐसे उम्मीदवार चुनाव हार गए, जिन्हें पैराशूट उम्मीदवार के रूप में चुनावी रण में उतारा गया था और वास्तविक जिताऊ उम्मीदवारों की दावेदारी को अनदेखा कर दिया गया था। कांग्रेस के बागियों को बैठाने की कोई कोशिश भी पार्टी के रणनीतिकारों ने नहीं की।

जिताऊ उम्मीदवारों के काटे टिकट

कांग्रेस के आंतरिक सर्वे में तिगांव में पूर्व विधायक ललित नागर का टिकट काट दिया गया, जबकि वह जिताऊ स्थिति में थे। बल्लभगढ़ में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर के स्थान पर कांग्रेस मुख्यालय की पसंद की उम्मीदवार को चुनावी रण में उतार दिया गया।

गोहाना में पूर्व विधायक जगबीर मलिक के प्रति भारी आक्रोश था, लेकिन उन्हें चुनावी रण में उतारा गया। खरखौदा में पूर्व विधायक जयवीर वाल्मीकि को लेकर लोगों में काफी गुस्सा था, लेकिन फिर भी उन्हें टिकट दिया गया। घरौंडा में तीन बार चुनाव हार चुके वीरेंद्र सिंह राठौर को टिकट दिया गया, जो कि चौथी बार चुनाव हार गए।

चित्रा सरवारा की बगावत भी पड़ी भारी

कांग्रेस हाईकमान के सिफारशी प्रदीप नरवाल को बवानीखेड़ा में चुनावी रण में उतारा गया, जबकि उनका कोई जनाधार और पहचान नहीं थी। पटौदी में सुधीर चौधरी के स्थान पर पर्ल चौधरी को टिकट दे दिया गया। अंबाला छावनी में चित्रा सरवारा कांग्रेस की बागी उम्मीदवार थी, जिन्हें बैठाने की कोई कोशिश नहीं की गई, जिस कारण न तो चित्रा स्वयं जीती और न ही पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार परी को जीतने दिया। तिगांव से बागी लड़े ललित नागर को मनाने के लिए भी कोई नेता उनके पास नहीं पहुंचा। यही स्थिति शारदा राठौर के मामले में रही। बहादुरगढ़ में कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र जून का विरोध था, लेकिन फिर भी उन्हें टिकट दिया गया। पानीपत ग्रामीण में सचिन कुंडू का जबरदस्त विरोध था, लेकिन कांग्रेस ने उन्हीं पर दांव खेला।

NEWS SOURCE Credit : jagran

due to this reason Congress lost the winning game in Haryana! faridabadnews faridabadnews24 Haryana News Haryana News: Wrong distribution of tickets is also a big reason
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

मां की डांट के बाद फरीदाबाद में 11 साल के बच्चे ने फंदा लगाकर दी जान, ‘पापा को आने दे, वही तुझे सुधारेंगे’

April 27, 2026

ममता हुई शर्मसार ! जांच में चौंकाने वाला खुलासा, छठी बेटी होने पर मां ने ली मासूम की जान

April 27, 2026

बाइक बनी शिकार, 50 मीटर दूर जा गिरे दो सवार, फरीदाबाद हाईवे पर 200 की रफ्तार में मर्सिडीज-BMW की रेस

April 22, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.