Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सगे बड़े भाई का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, भाभी के प्यार में पागल हुआ देवर

सगे बड़े भाई का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, भाभी के प्यार में पागल हुआ देवर

faridabadnews24By faridabadnews24October 18, 2024No Comments3 Mins Read
Elder brother killed by slitting his throat, brother-in-law went mad in love with sister-in-law
IMAGES SOURCE : GOOGLE

पीली भीत से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां भाभी के प्यार में पागल हुए देवर ने अपने ही बड़े भाई का गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया। भाभी के साथ अवैध संबंध के चलते छोटे भाई को अपना बड़ा भाई ही दुश्मन लगने लगा था। जिसके बाद उसने अपने और भाभी के बीच बने रास्ते के रोड़े को हटाने के लिए अपने सगे बड़े भाई की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लग गई। पुलिस ने मृतक बड़े भाई के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी गई।

भाभी के लिए बड़े भाई को ही रास्ते से हटा दिया

दरअसल, पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बाहरुआ कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय स्वपन घोष अपनी मां प्रताशी घोष के साथ गांव के ही मंदिर में रहकर सेवादारी करता था। जबकि उसकी पत्नी और छोटा भाई घर में रहते थे। छोटे भाई की नजर अपनी भाभी पर ही थी। लेकिन भाभी के साथ आराम से रहने के लिए उसने अपने बड़े भाई को ही रास्ते से हटाने का मन बना लिया। गुरुवार की रात स्वप्न घोष अपनी मां के साथ खाना खाने के बाद मंदिर चला गया और मंदिर में जाकर सो गया। देर रात जब उसकी मां को बेटे के चिल्लाने की आवाज आई तो वह उठकर मौके पर भागते हुए गई। जिसके बाद उसने देखा कि उसका बड़ा बेटा खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। स्वपन घोष की गर्दन किसी धारदार हथियार से काटी गई थी।

मां ने बड़े बेटे को मृत पाया

मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के काफी लोग मौके पर जुट गए। जिसके बाद पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अशोक पाल पूरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से चोट के निशान थे। प्रथम दृष्टया जांच में मृतक के छोटे भाई के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंधों को लेकर बड़े भाई की हत्या करने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस फील्ड यूनिट के साथ मौके पर साक्ष्य संकलन करने के साथ-साथ आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार को बरामद करने का प्रयास कर रही है।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

brother-in-law went mad in love with sister-in-law Elder brother killed by slitting his throat
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

बिस्किट का लालच देकर ले गया 3 साल की मासूम को, फिर की ऐसी दरिंदगी कि कांप जाएगी रूह

June 16, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.