Faridabad: स्वास्थ्य विभाग ने 3 जून को 13 कोरोना संक्रमित घोषित किए। कुल संक्रमितों की संख्या 498 हो गई है।
शहर में कम्युनिटी संक्रमण शुरू हो चुका है।
स्वास्थ्य विभाग में 3 जून को सुबह पहुंची जांच रिपोर्टों में 13 संक्रमित पाए गए हैं।
अभी शाम की रिपोर्ट आनी बाकी है।
जिले में अब संक्रमितों के आंकड़े दहाईयों में नहीं, बल्कि बहुत सरपट दौड़ने लगे हैं।
मार्च के महीनों में कोरोना के प्रति सजगता का जो भाव देखने को मिला, वह अप्रेल में उतने चरम पर नहीं है।
काम-धंधे की चिंता में सोशल डिस्टेंसिंग खूंटी पर टंगी दिख रही है और यही आफत की जड़ बन रही है।
जिले के आंकड़ों पर नजर डालिए। शायद आपको अपनी नहीं, परिवार के सदस्यों की चिंता होने लगे, जिनके लिए आप ही धरती पर सर्वस्व हैं।
- 2 जून को 69 संक्रमित, कुल संख्या 485
- 1 जून को 45 संक्रमित, कुल संख्या 416
- 31 मई को 26 संक्रमित, कुल संख्या 371
- 30 मई को 38 संक्रमित, कुल संख्या 345
- 29 मई को 31 संक्रमित, कुल संख्या 307
