भाजपा बडख़ल मण्डल के पूर्व अध्यक्ष कर्मवीर बैंसला ने कहा कि हिन्दू धर्म में निर्जला एकादशी का विशेष महत्व है।
2 जून को मनाई जा रही ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानि निर्जला एकादशी वर्ष की सभी एकादशियों से बड़ी व खास है। इसका कारण, धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ यह जल संरक्षण तथा जल दान को भी प्रेरित करती है। शास्त्रों के मुताबिक इस दिन जल दान करने से इंसान को दोहरा फल मिलता है। उन्होंने बताया कि महाभारत काल में पांडव पुत्र भीम ने भी निर्जला एकादशी का व्रत रखा था, जिसके चलते इसे भीमसेन एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।
कर्मवीर बैंसला ने इस मौके पर एस०जी०एम० नगर स्थित गुरुद्वारे पर पानी की स्टाल लगाकर लोगों को मीठे पानी का शरबत वितरित किया। इस अवसर पर उनके साथ मण्डल के अन्य पदाधिकारी गण ने भी जल वितरण कराया।
