फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी अपने राष्ट्रीय संगठन के माध्यम से एक बार फिर से हमारी संस्कृति को सुरक्षित करने की जिम्मेदारी ले रही है। हम भारत में रहते है जहाँ पर हर एक निर्णय को पूरा परिवार साथ मिल जुल कर लेता है। पर अब इस आधुनिक युग में बहुत ही शर्मनाक स्थिति देखने को मिल रही है
जिससे कि हमारे नवयुवक लड़के लड़कियां अपना भविष्य, संस्कृति, रीति रिवाज को छोड़ कर लिव इन रिलेशनशिप में रहते है। ऐसे में परिवार वालो को हीन भावना से गुजरना पड़ता है तथा हमारी सांस्कृतिक सभ्यता भी शर्मिंदा हो रही है जिस कारण प्रकृति हमारा साथ दिन पर दिन छोड़ रही है। लिव इन रिलेशनशिप से बढ़ते बलात्कार व भ्रस्टाचार को मद्देनजर रखते हुए राष्ट्रीय महिला जागृति मंच इसका पुरजोर विरोध करता है और आगे भी करता रहेगा।
अम्बिका शर्मा जी का कहना है कि हमारे आस पास का माहौल साफ सुथरा और मर्यादित रहना चाहिये जिससे कि हमारे बच्चो पर कोई गलत असर ना पड़े और आत्महत्याओं, चोरी, बलात्कार जैसी दर्दनाक स्थिति को होने से रोका जा सके तथा इस समस्या के कारण हमारे प्रशासन, समाजसेवी बन्धु जो परेशान होते है उन्हें भी ज्यादा भागदौड़ ना करनी पड़े।
