Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिए बर्थडे विश में क्या लिखा, सोनिया गांधी के जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई

जानिए बर्थडे विश में क्या लिखा, सोनिया गांधी के जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई

faridabadnews24By faridabadnews24December 9, 2024No Comments2 Mins Read
Know what was written in the birthday wish, PM Modi congratulated Sonia Gandhi on her birthday
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके दीर्घायु होने एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। सबसे लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य कारणों के चलते पिछले कुछ वर्षों से सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली है। उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सोनिया गांधी राज्यसभा सदस्य तथा कांग्रेस ससंदीय दल की अध्यक्ष हैं। वह सोमवार को 78 साल की हो गई हैं। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।’’

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे मे यूं दी बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेताओं ने भी पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके 78वें जन्मदिन पर बधाई दी। खरगे ने सोनिया को हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकारों की ‘‘सच्ची समर्थक’’ बताया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सोनिया के योगदान ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘वह हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकारों की सच्ची समर्थक तथा विपरीत परिस्थितियों में भी अत्यंत शालीनता, गरिमा और साहस का परिचय देने वालीं हैं। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। मैं सोनिया गांधी की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’

केसी वेणुगोपाल ने दीं शुभकामनाएं

कांग्रेस महासचिव एवं संगठन प्रभारी के सी वेणुगोपाल ने भी पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें ‘‘हमारे समय की एक प्रतिष्ठित नेता’’ बताया। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर सोनिया गांधी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वह एक ऐसी नेता हैं जिनकी भारत और पार्टी के संस्थापक सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता और विश्वास प्रेरणादायी हैं।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Know what was written in the birthday wish PM Modi congratulated Sonia Gandhi on her birthday
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.