Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सावधान! हड्डियां चटकाना पड़ा महंगा, मसाज पार्लर में जाने से पहले हजार बार सोच लें, भरी जवानी में हो गई एक सिंगर की मौत

सावधान! हड्डियां चटकाना पड़ा महंगा, मसाज पार्लर में जाने से पहले हजार बार सोच लें, भरी जवानी में हो गई एक सिंगर की मौत

faridabadnews24By faridabadnews24December 11, 2024No Comments3 Mins Read
Caution! Cracking bones proved costly, think a thousand times before going to a massage parlor, a singer died in his youth
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Singer Death After Neck Twisting Massage: आजकल रील्स किसी भी तरह की चीजों को पॉपुलर बना देती है. हाल के दिनों में आपने कई रील्स देखें होंगे जिसमें खुद को डॉक्टर कहने वाले किसी व्यक्ति को हल्का सा छूता है और हर ज्वाइंट से चट-चट की आवाज निकाल देता हैं. सामने वाला व्यक्ति एकदम रिलेक्स हो जाता है. लोगों को लगता है कि कितना बड़ा जादू हो गया. किन इसी तरह से गर्दन में ट्विस्ट कराने के चक्कर में 20 साल की एक लड़की की भरी जवानी में मौत हो गई. मामला थाईलैंड का है. पिछले 8 दिसंबर को जिंदगी और मौत का जंग लड़ रही थाईलैंड की लोक गायिका चायादा पराओ होम की आईसीयू में मौत हो गई.

मौत का कारण बना गर्दन को ट्विस्ट कराना
टीओआई की खबर के मुताबिक चायादा अक्टूबर से अपनी हेल्थ का अपडेट सोशल मीडिया पर दे रही थी. वह गर्दन में दर्द का इलाज कराने के लिए पार्लर जाती थी. लेकिन यह इलाज इतना भारी हो गया कि इसी की वजह से मौत हो गई. चायादा ने लिखा कि अक्टूबर में गर्दन का इलाज कराने पार्लर गई जहां पर पहले सेशन में नेक ट्विस्टिंग टेक्निक से गर्दन को चटकाना शुरू किया. पहले सेशन के दो दिनों बाद ही उसकी कमर और गर्दन में दर्द होने लगा. इसके बावजूद वे दूसरी बार भी गई और फिर से वही कहानी शुरू हो गई. इस बार बहुत ज्यादा दर्द के साथ गर्दन में स्टीफनेस भी बढ़ गई. दो सप्ताह के अंदर वह बिस्तर पर आ गई और हिलना-डुलना भी बंद हो गया.

खुद भी टेक्निक की पढ़ाई की थी
हैरानी की बात यह है कि चायादा की मां भी मसाजर थी और वह खुद भी इस बारे में पढ़ी थी. इसके बावजूद वह इस टेक्निक के साइड इफेक्ट से वाकिफ नहीं थी और उसे कभी महसूस नहीं हुआ कि इसका खामियाजा खतरनाक हो सकता है. इन सबके बाद भी वह तीसरा सेशन लेने के लिए पार्लर गई और वहां फिर से नेक ट्विस्टिंग मसाज कराई. इस बार दूसरे मसाजर ने उनकी गर्दन की हड्डियां चटकाई. इस बार उसे बहुत खतरनाक तरीके से गर्दन में सूजन हो गई. गर्दन पर बहुत बड़े-बड़े नीले-भुरे चकते उभरने लगे. इसके बाद लगातार उनकी ऊंगलियां कांपने लगी. फिर बाए हाथ में सुन्नापन आ गया. नवंबर तक उसकी बॉडी के आधे अंग पैरेलाइज्ड हो गए और वह बिस्तर पर आ गई. अंततः आईसीयू में 8 दिसंबर को उनकी मौत हो गई.

मौत की असली वजह
एक्सपर्ट का कहना है कि गर्दन की हड्डियां चटकाने से गर्दन से दिमाग की ओर जाने वाली धमनियां डैमेज हो गई. इसी धमनियों से दिमाग में खून का सप्लाई होता है. धमनियों के डैमेज होने से खून का सप्लाई कम हो गया और इस कारण दिमाग में ऑक्सीजन भी पहुंचना कम हो गई. फिर सूजन और इंफेक्शन के कारण दिमाग काम करना बंद कर दिया. एक्सपर्ट के मुताबिक अगर गर्दन की धमनियों को नुकसान पहुंचता है तो इससे स्ट्रोक, मांसपेशियों में कमजोरी और पैरालाइसिस तक हो सकता है. ऐसे में यदि आप भी इस तरह कि बिना प्रशिक्षित मसाजर या हड्डियां चटकाने वाले डॉक्टर के पास जाते हैं तो इससे पहले हजार बार जरूर सोचिए.

NEWS SOURCE Credit : news18

a singer died in his youth Caution! Cracking bones proved costly faridabadnews faridabadnews24 think a thousand times before going to a massage parlor
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

पुलिस ने सिर मुंडवाकर बाजार में निकाली परेड, फरीदाबाद की भीकम कॉलोनी में हमला करने वाले बदमाश गिरफ्तार

April 22, 2026

मौलवी ने दी थी झाड़ फूंक की सलाह, महिला के बेहोश होते ही किया गैंगरेप

April 20, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.