
आज हम आपको बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में बता रहे हैं जो अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए अजीब तरीके अपना चुके हैं। इन स्टार्स के तरीकों ने हर किसी को हैरान कर दिया था।
एक्टर्स ने फिल्म प्रमोशन के अपनाए अनोखे तरीके
बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में बनती हैं। फिल्म अच्छा बिजनेस करे, सिनेमाघरों में लोग पहुंचें इसके लिए स्टार्स फिल्म का प्रमोशन करते हैं। कई बार स्टार्स फिल्म को प्रमोट करने के लिए अजीब स्ट्रेटेजी अपनाते हैं। आज हम आपको इन्हीं स्टार्स के बारे में बता रहे हैं।

2/7
बिपाशा बसु
साल 2012 में बिपाशा बसु की फिल्म राज 3 आई थी। इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए बिपाशा बसु अपने फैंस को नींबू-मिर्ची बांटती नजर आईं थीं। दरअसल, राज 3 एक हॉरर फिल्म थी। इसलिए बिपाशा ने फिल्म को प्रमोट करने के लिए नींबू-मिर्ची बांटे थे।

3/7
आमिर खान
साल 2008 में आमिर खान की फिल्म गजनी रिलीज हुई थी। इस फिल्म को प्रमोशन के लिए आमिर खान ने जो किया उससे हर कोई हैरान रह गया था। आमिर खान ने फिल्म को प्रमोट करने के लिए फैंस को गजनी हेयरकट दिया था।

4/7
थ्री इडियट्स
वहीं, आमिर खान अपनी फिल्म थ्री इडियट्स को प्रमोट करने के लिए दो हफ्ते के लिए मिसिंग हो गए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो वो वेश बदलकर छोटे-छोटे शहरों में फिल्म को प्रमोट कर रहे थे। इस स्ट्रैटिजी में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और करीना कपूर ने उनका साथ दिया था। तीनों आमिर खान के ठिकानों के बारे में हिंट दे रहे थे।

5/7
विद्या बालन
अपनी फिल्म बॉबी जासूस को प्रमोट करने के लिए विद्या बालन भिखारी बनकर हैदराबाद रेलवे स्टेशन के बाहर भिखारियों के साथ बैठी थीं। वहीं, अपनी फिल्म कहानी को प्रमोट करने के लिए विद्या बालन ने फेक बेबी बंप पहना था।

6/7
आलिया भट्ट
साल 2014 में आलिया भट्ट की फिल्म 2 स्टेट्स रिलीज हुई थी। इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी सगाई का कार्ड शेयर किया था। इस कार्ड को देखकर हर कोई हैरान रह गया था। बाद में लोगों ने ध्यान दिया कि आलिया अपनी फिल्म 2 स्टेट्स प्रमोट कर रही हैं।

7/7
सनी लियोनी
साल 2014 में सनी लियोनी की फिल्म रागिनी एमएमएस 2 रिलीज हुई थी। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए टीम ने दुनियाभर के ऑटोरिक्शा पर लिखा था- ‘क्या आपने रागिनी का एमएमएस देखा’। इससे फिल्म को लेकर काफी हाइप हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो जिस्म 2 के प्रमोशन के वक्त टीम ने सनी लियोनी के अंडरगारमेंट्स को नीलामी पर रखा था।
NEWS SOURCE Credit : livehindustan
