Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दो लोग निकले कोरोना पॉजिटिव फरीदाबाद इलाज कराने गए

दो लोग निकले कोरोना पॉजिटिव फरीदाबाद इलाज कराने गए

faridabadnews24By faridabadnews24June 4, 2020No Comments2 Mins Read

मथुरा : नगर पंचायत गोवर्धन के बरसाना रोड और बाजना के साईं धाम कॉलोनी से फरीदाबाद उपचार कराने के लिए गए दो लोगों की कोविड-19 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। बुधवार को इसकी जानकारी मिलते ही दोनों क्षेत्रों में खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों के स्वजनों को क्वारंटाइन करा दिया है, जबकि पुलिस ने भी ढाई-ढाई सौ मीटर के दायरे में दोनों हॉट स्पॉट सील कर दिए हैं।

नगर पंचायत गोवर्धन के बरसाना रोड पर सौभरि क्लीनिक वाली गली के रहने वाले 55 वर्षीय अधेड़ रीढ़ की हड्डी की बीमारी से ग्रसित हैं और वह अपना उपचार कराने के लिए फरीदाबाद के एक अस्पताल में गए थे। अस्पताल ने उनकी कोविड-19 की जांच कराई गई तो वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे पहले उनका उपचार जयपुर में चला था, लेकिन फरीदाबाद जाने से पूर्व वह एक दिन अपने घर पर भी ठहरे थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रूपेंद्र सिंह ने बताया कि करीब छह माह से उनका उपचार जयपुर चल रहा था, लेकिन वहां से उनको फरीदाबाद रेफर कर दिया गया। 31 मई को गोवर्धन आए थे।

अगले दिन अपने पुत्र के साथ फरीदाबाद चले गए थे। उनके दो स्वजन क्वारंटाइन और तीन को होम क्वारंटाइन कराया गया है। इसी तरह मधुमेह से पीड़ित नगर पंचायत बाजना साईं धाम कॉलोनी के रहने वाले एक खाद बीज विक्रेता भी अपना उपचार कराने के लिए फरीदाबाद गए थे। वह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनको केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. शशि शेखर ने बताया कि उनके स्वजन को क्वारंटाइन करा दिया गया है। इसमें उनका चालक भी शामिल है। बताया गया है कि उनका एक नौकर गायब है। उसकी भी तलाश कराई जा रही है। इधर नगर पंचायत गोवर्धन और बाजना में जिस क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनको हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है। देर रात ढाई-ढाई सौ मीटर के दायरे को सील करने की कार्रवाई जारी थी।

faridabadnews24 Two people went to Corona positive Faridabad for treatment
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.