Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Delhi News: यूट्यूब वीडियो देख बनाई थी योजना, पत्नी का मर्डर कर टुकड़े-टुकड़े करना चाहता था पति

Delhi News: यूट्यूब वीडियो देख बनाई थी योजना, पत्नी का मर्डर कर टुकड़े-टुकड़े करना चाहता था पति

faridabadnews24By faridabadnews24January 8, 2025No Comments3 Mins Read
Delhi News: The husband wanted to murder his wife and chop her into pieces after watching a YouTube video
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दिल्ली के डाबरी में गत शुक्रवार को बंद कमरे में बेड के अंदर से एक महिला का शव बरामद किया गया था। इस मामले में द्वारका जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने मृतका के पति धनराज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी पत्नी दीपा चौहान की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े करना चाहता था, लेकिन वह ऐसा करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया और फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी धनराज के पास से तीन फोन बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

 

पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 3 जनवरी को दीपा चौहान नामक महिला का शव सड़ी-गली हालत में उसके घर के अंदर बेड में मिला था। महिला के मुंह पर टेप लगी थी और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। जांच के बाद पता चला कि उसका पति फरार है। पुलिस ने महिला के पिता के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। स्थानीय पुलिस के साथ जिले की कई टीमों को जांच में लगाया गया। एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुभाष की टीम को जांच में पता चला कि आरोपी ओला-उबर में बाइक चलाता था। इसके बाद उसके अकाउंट, मोबाइल की जांच की गई।

 

यूपीआई भुगतान से सुराग मिला : पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि हत्या के बाद उसने 3 जनवरी को जनकपुरी में एक यूपीआई भुगतान किया था। आरोपी के रूट का पीछा किया तो पता चला कि वह सराय काले खां, आईएसबीटी की तरफ गया था। जांच में पता चला कि उसने नया मोबाइल और नया सिम कार्ड खरीदा है। नए नंबर की लोकेशन पंजाब में ट्रेस की गई। जहां पता चला कि वह दिल्ली की ओर आ रहा है। पुलिस ने उसे रास्ते में ही दबोच लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने यूट्यूब पर वीडियो देखा और शव को टुकड़ों में काटने की योजना बनाई, जिसके लिए उसने अपने दोस्तों की मदद मांगी, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया था। वह शव के टुकड़े करने का सामान लेने के लिए 3 जनवरी को आगरा के लिए निकला था पर वापस दिल्ली आ गया। रात को वह जयपुर गया। 4 जनवरी की दोपहर वह वापस दिल्ली लौटा और फिर अमृतसर गया। 5 जनवरी की देर रात वह अपनी पत्नी के दोस्त की हत्या करने के लिए अमृतसर से वापस दिल्ली आने के लिए निकला था, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

दोस्त पर था शक

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी खुद की कमाई काफी कम है और पत्नी निजी कम्पनी में काम करती थी और घर का सारा खर्च उठाती थी। दीपा का एक दोस्त था, जिसको लेकर आरोपी को शक था। आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि दीपा और उसके दोस्त के बीच संबंध हैं। इस बात को लेकर 29 दिसंबर को उन दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इस पर गुस्से में आकर उसने दीपा को गला घोंटकर मार दिया।

NEWS SOURCE Credit : livehindustan

Delhi News: The husband wanted to murder his wife and chop her into pieces after watching a YouTube video faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

लड़की का रिश्ता टूटा, भांजे ने बनाया नहाते समय वीडियो, फिर दिखाकर कई बार करता रहा युवती का रेप

April 27, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.