दिल्ली : आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल के ससुर का बुधवार रात कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया. प्रकाश जारवाल ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में दूसरी बार जमानत की अर्जी लगाई है. प्रकाश जारवाल अपने ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होना चाहते हैं प्रकाश जारवाल उनके अंतिम दर्शन और दाह संस्कार में शामिल होने के आधार पर कोर्ट से जमानत मांगी है. प्रकाश जारवाल के ससुर का नाम मोहनलाल है. उनकी उम्र 70 वर्ष थी.
मोहनलाल दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में कुछ दिनों से भर्ती थे. कोरोना वायरस संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल डॉक्टर सुसाइड केस में अभी जेल में हैं. दरअसल दक्षिणी दिल्ली के एक डॉक्टर ने अप्रैल में आत्महत्या कर ली थी. डॉक्टर ने अपने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए विधायक प्रकाश जारवाल को दोषी ठहराया था. इसके बाद से ही वे जेल में हैं. प्रकाश जारवाल की अर्जी एक बार कोर्ट से खारिज भी हो चुकी है.
डॉक्टर ने इसके अलावा प्रकाश के सहयोगी कपिल पर भी गंभीर आरोप लगाए थे. दिल्ली पुलिस ने सहयोगी को भी गिरफ्तार किया था. दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं. ससुर की मौत के बाद प्रकाश जारवाल जमानत की अर्जी लगाई है. कोर्ट ने अभी तक उनकी जमानत अर्जी मंजूर नहीं की है.
