
Bihar Crime News: बिहार के रोहतास से पिता-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पिता ने ही नाबालिग बेटी को हवस को शिकार बनाया। घटना दावथ थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आरोपित की पत्नी मायके गई थी, इस दौरान उसने बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पत्नी की मानें तो उसके पति ने दूसरी बार बेटी से दुष्कर्म किया है। पीड़िता की मां ने थाने में आरोपित पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
दूसरी बार किया दुष्कर्म
पीड़िता का मां ने बताया कि उसके पति ने इससे पहले भी एक बार बेटी के साथ दुष्कर्म किया था, लेकिन लोक-लाज के कारण वह चुप रह गई। पीड़िता की मां ने अपने पति के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़िता की मां ने बताया कि उसका 35 वर्षीय पति शराब पीकर अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। बीते सप्ताह मारपीट कर उसने मुझे पत्नी को घर से निकाल दिया था। इसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी, जबकि चार बच्चों में तीन बेटियां और एक बेटा उसके ससुराल में ही थे। इस दौरान उसने बड़ी बेटी से दुष्कर्म किया।
राधे राय, प्रभारी थानाध्यक्ष
बेटी को अकेले देखकर बिगड़ी पिता की नियत
पीड़िता की मां के अनुसार, शुक्रवार की रात उसके पति ने 11 वर्षीय बेटी को घर में अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसने आगे बताया कि पूर्व में भी एक बार उसके पति ने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था। लोक-लाज की वजह से उसने इस घटना का जिक्र किसी से भी नहीं किया, लेकिन अब फिर इस घटना की पुनरावृति न हो, इसलिए बाध्य होकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
यह विडियो भी देखें
फरीदाबाद ग्रीन सिटी क्लीन सिटी नहीं बल्कि गार्बेज सिटी बना : विजय प्रताप सिंह
पिता ने आरोपों को बताया निराधार
एक ओर जहां मां ने पिता पर ही बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है, वहीं दूसरी तरफ आरोपित पिता ने इससे इनकार किया है। आरोपित ने पत्नी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है।
जांच में जुटी पुलिस
इस पूरे मामले में पुलिस ने पीड़ित बालिका को मेडिकल के लिए भेजा है और आरोपित पिता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
NEWS SOURCE Credit : jagran
