राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष मीना कंवर गुढा ने जयपुर मे राशन वितरण किया। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा के प्रकल्प नर सेवा नारायण सेवा के अभियान को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय महिला जागृति मंच राजस्थान की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना कंवर गुढा ने 51 गरीब और असहाय परिवारों को सुखा राशन वितरण और मास्क वितरण भी किया मीना कंवर गुढा इस से पहले सन्तो को नमन, परिण्डे लगाना, गौमाता की सेवा, कोरोना योद्धा सम्मान सहित कई कार्य कर चुकी हैं।
राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की इस शानदार औऱ सराहनीय पहल के लिए मीना कंवर गुढा औऱ उनकी समस्त टीम बधाई औऱ शुभकामनाएं प्रेषित की है
