Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » व्यापारियों को सताने लगी श्रद्धालुओं की कमी, सूना पड़ा वैष्णो देवी का दरबार!

व्यापारियों को सताने लगी श्रद्धालुओं की कमी, सूना पड़ा वैष्णो देवी का दरबार!

faridabadnews24By faridabadnews24March 3, 2025No Comments4 Mins Read
Lack of devotees started bothering the traders, Vaishno Devi's temple was deserted!
IMAGES SOURCE : GOOGLE
मां वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार है। वर्तमान में मां वैष्णो देवी (Maa Vaishno Devi) की यात्रा सभी मार्गों से सुचारु है और श्रद्धालु आनी यात्रा जारी रखे हैं। मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए शनिवार का दिन राहत भरा रहा। मौसम में सुधार होते ही सुबह छह बजे माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा श्रद्धालुओं के लिए मां वैष्णो देवी के महत्वपूर्ण बैटरी कार मार्ग को खोल दिया गया था।

भूस्खलन की वजह से बंद हो गया था बैटरी कार सेवा

भूस्खलन की वजह से वीरवार रात से ही बैटरी कार यात्रा मार्ग बंद था। साथ ही बैटरी कार सेवा भी बहाल हो गई। इससे श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। वहीं, कटड़ा से चलने वाली हेलीकॉप्टर सेवा भी दिनभर सुचारू रही और मां वैष्णो देवी भवन तथा भैरव घाटी के मध्य चलने वाली रोपवे केबल कार सेवा भी श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रही।

IMAGES SOURCE : GOOGLE
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हेलीकॉप्टर सेवा भी बहाल हो गई है।

श्रद्धालु पूरे जोश के साथ मां वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi Yatra) की यात्रा करते रहे। हालांकि, बाद दोपहर में मां वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत पर बादलों के जमघट के चलते हेलीकॉप्टर सेवा बीच-बीच में थोड़ी देर के लिए प्रभावित रही।

 

मां वैष्णो देवी की यात्रा में अभी भी गिरावट

शनिवार को 16550 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी (Maa Vaishno Devi) के चरणों में हाजिरी लगाई थी। रविवार शाम चार बजे तक 10800 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे और श्रद्धालुओं का लगातार आना जारी था। वर्ष 2024 में फरवरी माह में 10,49524 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए थे। इस बार 101505 कम संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। इसका मुख्य कारण प्रयागराज में जारी महाकुंभ रहा है।

IMAGES SOURCE : GOOGLE
IMAGES SOURCE : GOOGLE

मां वैष्णो देवी की यात्रा करते श्रद्धालु।
इसके चलते काफी कम संख्या में श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी भवन की और रुख किया। यात्रा में गिरावट की वजह से मां वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा से लेकर भवन सूना-सूना नजर आ रहे हैं।

व्यापारी वर्ग बेसब्री श्रद्धालुओं का कर रहे इंतजार

अब महाकुंभ समाप्त हो चुका है, लेकिन देश भर में परीक्षाएं जारी हैं। उम्मीद है कि परीक्षाओं की समाप्ति के बाद मां वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) की यात्रा में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। इसको नगर का व्यापारी वर्ग बेसब्री से इंतजार कर रहा है।श्रद्धालुओं की कमी की वजह से व्यापारी वर्ग में मायूसी छाई हुई है।  बीते दो-तीन दिन से बदले मौसम के बाद शनिवार को श्रद्धालुओं के लिए राहत भरा दिन रहा। बीते शुक्रवार को बदले मौसम के चलते जहां कटड़ा से हेलीकॉप्टर सेवा स्थगित रही। वहीं, बैटरी कार मार्ग भी भूस्खलन के कारण पूरी तरह से बंद रहा और श्रद्धालु केवल पारंपरिक मार्ग का इस्तेमाल करते हुए अपनी मां वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) की यात्रा कर रहे थे। मौसम में सुधार होने के बाद बैटरी कर मार्ग खोल दिया गया। वहीं, मौसम में हुए सुधार तथा गुनगुनी धूप के बीच श्रद्धालु पूरे जोश के साथ अपनी मां वैष्णो देवी की यात्रा करते नजर आए।

होली पर मां वैष्णो देवी की यात्रा में बढ़ोतरी की संभावना

फरवरी में 9.48 लाख श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन जारी वर्ष 2025 के जनवरी माह में कुल 569164 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी (Maa Vaishno Devi Yatra) के चरणों में हाजिरी लगाई, तो वहीं बीते वर्ष 2024 के जनवरी माह में 616609 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे थे। जारी वर्ष 2025 के फरवरी माह में कुल 378865 श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे। वहीं, यही आंकड़ा बीते वर्ष 2024 में 432925 का था यानी कि वर्ष 2024 के मुकाबले जारी वर्ष 2025 के पहले दो माह में 101505 श्रद्धालु कम संख्या में मां वैष्णो देवी के दरबार हाजिरी लगाने पहुंचे हैं। होली पर्व के साथ ही मां वैष्णो देवी की यात्रा में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है जिसको लेकर एक बार फिर मां वैष्णो देवी का भवन श्रद्धालुओं से गुलजार होगा जिसका नगर का व्यापारी वर्ग बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

NEWS SOURCE Credit : jagran
faridabadnews faridabadnews24 Lack of devotees started bothering the traders Vaishno Devi's temple was deserted!
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.