Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ससुराल गेंदा फूल पर जमाया रंग, ‘सास गारी देवे, देवर जी समझा लेवे…’ किसकी शादी में थिरकीं कैटरीना

ससुराल गेंदा फूल पर जमाया रंग, ‘सास गारी देवे, देवर जी समझा लेवे…’ किसकी शादी में थिरकीं कैटरीना

faridabadnews24By faridabadnews24March 9, 2025No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE
IMAGES SOURCE : GOOGLE

कैटरीना कैफ भले ही लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। पिछले दिनों कैटरीना पति विक्की कौशल के साथ एक इवेंट में नजर आई थीं। अब उनका एक वीडियो है जो खूब वायरल हो रहा है। कैटरीना कैफ हाल ही में बहन ईसाबेल कैफ के साथ अपनी एक फ्रेंड की शादी में शामिल हुईं, जहां उन्होंने अपनी गर्ल गैंग के साथ ऐसा रंग जमाया कि हर कोई बस उन्हें ही ताकता रह गया। कौशल परिवार की बहू ने डांस फ्लोर पर अपने देसी अंदाज से सबको हैरान कर दिया।

Health News: ऐसे करेंगे इस्तेमाल तो तेजी से लॉस होगा वेट, मोटापा दूर करने में चिया सीड्स है बेहद फायदेमंद

बहन और सहेलियों संग जमाया रंग

कैटरीना ने अपनी दोस्त की प्री-वेडिंग सेरेमनी में ‘ससुराल गेंदा फूल’ गाने पर जोरदार डांस किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कैटरीना खूबसूरत ब्लू कलर के लहंगे में थिरकती नजर आ रही हैं। उन्होंने यहां अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर की फिल्म ‘दिल्ली 6’ के हिट गाने ‘ससुराल गेंदा फूल’ पर अपनी बहन और सहेलियों संग डांस किया और अपने डांस मूव्ज से सबके दिल जीत लिए।

फैंस ने की तारीफ

ससुराल गेंदा फूल पर डांस करते हुए सिर्फ उनके डांस मूव्ज ही नहीं, एक्सप्रेशन्स भी गजब के थे। उन्हें इस गाने पर डांस करते देख उनके फैंस भी बेहद खुश हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर अपनी खुशी बयां कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘वह बहुत ही क्यूट और किसी गुड़िया की तरह लग रही हैं।’ एक अन्य ने लिखा- ‘मुझे उनके डांस की बहुत याद आती है।’ वहीं कुछ यूजर्स ने कैटरीना के कॉरसेट लहंगे की तारीफ की।

सास वीना कौशल के साथ महाकुंभ में कैटरीना

बता दें कैटरीना कैफ हाल ही में अपनी सास वीना कौशल के साथ महाकुंभ गईं थीं। महाकुंभ से उनकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। कैटरीना और उनकी सास दोनों ही इस दौरान बेहद सिंपल लुक में नजर आईं थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ आखिरी बार सलमान खान स्टारर ‘टाइगर 3’ में नजर आईं थीं। उसके बाद से वो किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं। ऐसे में कैटरीना के फैंस को उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के ऐलान का बेसब्री से इंतजार है।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

'mother-in-law abuses me At her in-laws place brother-in-law makes me understand...' In whose wedding did Katrina dance? faridabadnews faridabadnews24 she had a colour on marigold flowers
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

37 साल बड़े एक्टर की मां निभाया रोल, कभी ‘मनहूस’ कहकर 13 फिल्मों से निकाली गई एक्ट्रेस, फिर दी 100 करोड़ी फिल्म

May 24, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

अब हो रहा पछतावा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बॉलीवुड में फिट होने के लिए खरीदे थे लाखों के डिजाइनर बैग

April 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.