Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Saurabh Murder Case: मुस्कान-साहिल की अय्याशी के खुले राज, ड्रग्स, सेक्स और सट्टेबाजी… सौरभ लंदन से भेजता था मोटी सैलरी

Saurabh Murder Case: मुस्कान-साहिल की अय्याशी के खुले राज, ड्रग्स, सेक्स और सट्टेबाजी… सौरभ लंदन से भेजता था मोटी सैलरी

faridabadnews24By faridabadnews24March 24, 2025Updated:March 24, 2025No Comments4 Mins Read
Saurabh Murder Case: Secrets of Muskaan-Sahil's debauchery revealed, drugs, sex and betting... Saurabh used to send a hefty salary from London
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Saurabh Murder Case: मेरठ में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड के राज से धीरे-धीरे पर्दा उठ रहा है. जैसे-जैसे ये पर्दा उठ रहा है, वैसे-वैसे पुलिस भी आवाक है. दरअसल, सौरभ को रिश्ते में डबल धोखा मिल रहा था. आरोपी साहिल उसी के पैसों से सट्टा खेलता था और जीत के बाद मुस्कान के साथ अय्याशी भी करता था. खबरों की मानें तो आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी का आशिक साहिल शुक्ला नशे के अलावा सट्टे का आदी था. अपना यह शौक सौरभ के लंदन से भेजे गए रुपयों से ही पूरा कर रहा था. हालांकि, पुलिस की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है.

सौरभ को डबल धोखा!
सूत्रों की मानें तो आरोपी साहिल, सौरभ के रुपयों से ही सट्टा खेलता था. आरोपी बुकीज के जरिए सट्टा लगाता था. सट्टे से जीती रकम से ही वह अपनी और सौरभ की पत्नी मुस्कान के साथ अय्याशी करता था. इसी कमाई से वह मुस्कान के साथ घूमने भी गया था. दावा है कि साहिल बेरोजगार था और सट्टे से ही दिन काट रहा था. अब पुलिस सट्टेबाजी मामले की भी जांच कर रही है.

Workout Routine: कई बीमारियों से होगा बचाव, घंटो तक बैठकर करते हैं काम तो वर्कआउट रूटीन में इन एक्सरसाइज़ को करें शामिल

हर महीने भेजता था 1 लाख रुपये
एसपी (सिटी) आयुष विक्रम सिंह की मानें तो लंदन में काम करने के दौरान सौरभ हर महीने मुस्कान को करीब 1 लाख रुपये भेजता था. हत्या से कुछ समय पहले ही उसने मुस्कान के खाते में 1 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे. जैसे ही मुस्कान को रुपये मिलते थे, तो वह साहिल को खबर कर देती थी. इसके बाद वह क्रिकेट मैच पर सट्टेबाजी करता था. पुलिस का कहना है कि साहिल IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग के मैच पर पैसा लगाता था.

बगैर नशे के आरोपियों का बुरा हाल
खबरों की मानें तो मुस्कान और साहिल दोनों नशे के आदी है. ऐसे में मादक पदार्थ नहीं मिलने से बेचैन दिख रहे हैं और उनकी नींद तक हराम हो गई है. 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद बुधवार से दोनों को चौधरी चरण सिंह जिला जेल में रखा गया है. जहां दोनों बेहद तनाव में दिख रहे हैं. खबरों में दावा किया जा रहा है कि मुस्कान और साहिल ठीक से सो नहीं पा रहे हैं. दोनों खाने-पीने में भी ना-नुकुर कर रहे हैं. उनकी इस हालत पर कई तरह की बातें कहीं जा रही हैं. उन्हें संभालना मुश्किल हो रहा है. जिसके चलते उन्हें नशा मुक्ति केंद्र भेजने की तैयारी है.

दवा देने वाले मेडिकल स्टोर पर रेड
वहीं, मुस्कान और साहिल से जेल में अब तक कोई मिलने नहीं आया है. उधर, ड्रग विभाग की टीम ने रविवार को खैरनगर के उषा मेडिकल स्टोर पर छापा मारा और छानबीन की. मुस्कान ने एक मार्च की दोपहर यहीं से मिजोलैम इंजेक्शन, नींद की गोलियां और एक अन्य दवा खरीदी थी. मुस्कान ने जो दवाइयां खरीदी थी, उसका बिल 300 रुपये का बना था. जिसका बिल ड्रग विभाग की टीम ने सुरक्षित कर लिया है. करीब एक साल का रिकार्ड भी सुरक्षित किया है. ड्रग कमिश्नर को रिपोर्ट भेजी गई है.

मेरठ हत्याकांड: ‘2-3 हफ्ते पहले हुई थी मौत, गले पर थे फंदे के निशान’, सौरभ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

कैसे बनवाया डॉक्टर से पर्चा?
रिपोर्ट्स की मानें तो मुस्कान ने खुद को डिप्रेशन का शिकार बताकर डॉ. अरविंद कुमार देशवाल से पर्चा बनवाया था. इस पर्चे में हेरफेर कर मुस्कान ने इसका फोटो अपने मोबाइल में सुरक्षित किया. एक मार्च की दोपहर एक बुजुर्ग को लेकर मुस्कान खैरनगर में उषा मेडिकल स्टोर पर पहुंची थी और मोबाइल में दवा का पर्चा दिखाकर दवा खरीदी थी. फिर मुस्कान और उसके आशिक ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.

हिमाचल पुलिस से मांगी मदद 
सौरभ हत्याकांड में मेरठ पुलिस ने हिमाचल पुलिस से मदद मांगी है. मुस्कान और साहिल को हिमाचल ले जाने वाले कैब चालक अजब सिंह के बयान दर्ज हुए हैं. जिन होटलों में मुस्कान-साहिल रुके थे, वहां की वीडियो फुटेज हिमाचल पुलिस से मांगी गई है. पुलिस ने उन होटलों के नाम और पते लिए हैं, जहां दोनों रुके थे. अब पुलिस टीम को हिमाचल में छानबीन करने वाली है.

NEWS SOURCE Credit : zeenews

drugs faridabadnews faridabadnews24 Saurabh Murder Case: Secrets of Muskaan-Sahil's debauchery revealed sex and betting... Saurabh used to send a hefty salary from London
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बिस्किट का लालच देकर ले गया 3 साल की मासूम को, फिर की ऐसी दरिंदगी कि कांप जाएगी रूह

June 16, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

तस्वीर देखकर लड़की के खड़े हो गए रोंगटे, AI से अश्लील फोटो बनाकर उसी युवती को भेजी, आरोपी ने कर दी ये मांग..

June 12, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.