Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दूर-दूर तक नहीं थी चर्चा, फिर कैसे पलटी किस्मत?, 2017 में योगी आदित्यनाथ कैसे बने यूपी के CM

दूर-दूर तक नहीं थी चर्चा, फिर कैसे पलटी किस्मत?, 2017 में योगी आदित्यनाथ कैसे बने यूपी के CM

faridabadnews24By faridabadnews24March 24, 2025No Comments3 Mins Read
There was no discussion at all, then how did the luck change? How did Yogi Adityanath become the CM of UP in 2017
IMAGES SOURCE : GOOGLE

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के 8 साल पूरे हो गए हैं। 18 वर्ष की उम्र में गोरक्षापीठ के महंत बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में कदम रखा और वे लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को पहली बार यूपी के मुख्यमंत्री के पद पर शपथ ली थी। दूसरी बार 25 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

2017 में सीएम बनने का सफर

दरअसल, 2017 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बेहद अहम था। चुनाव के परिणाम जिस दिन आने वाले थे उसी के आस-पास योगी आदित्यनाथ को विदेश दौरे पर जाना था। आखिरी समय में प्रधानमंत्री कार्यालय से उन्हें पासपोर्ट लौटा दिया गया और यह कहा गया कि चुनाव नतीजे के समय उनका दिल्ली में रहना जरूरी है। इससे यह तय हो गया था कि उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। योगी आदित्यनाथ ने 2017 के चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगाई थी, लेकिन मुख्यमंत्री की रेस में उनका नाम कहीं नहीं था। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली। इसके बाद मुख्यमंत्री का चयन पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई थी। पार्टी के भीतर कई बड़े नाम मुख्यमंत्री पद की रेस में थे, जैसे कि तत्कालीन गृहमंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और मनोज सिन्हा, जो प्रधानमंत्री मोदी के करीबी नेताओं में से थे।

गोरखपुर से दिल्ली बुलाया गया

इन सभी नामों के बीच अचानक 17 मार्च 2017 को दिल्ली में बीजेपी आलाकमान एक्टिव हो गया। योगी आदित्यनाथ, जो उस समय गोरखपुर में थे, को दिल्ली बुलाया गया। उनके लिए चार्टर्ड प्लेन भेजा गया और दिल्ली में पार्टी नेतृत्व ने उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए कहा। योगी आदित्यनाथ का मुख्यमंत्री बनने का फैसला एकदम अप्रत्याशित था, क्योंकि राजनीतिक विश्लेषक भी उन्हें मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं देख रहे थे। वहीं, यूपी में हिंदुत्व के फायर ब्रांड नेता के तौर पर अपनी पहचान बना चुके योगी आदित्यनाथ को भी मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद कहीं से भी नहीं थी।

गोरखपुर से लगातार 5 बार के सांसद

योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद उत्तर प्रदेश में कई बदलाव हुए। 2022 में जब विधानसभा चुनाव हुए, तो बीजेपी ने फिर से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ा। इस बार भी योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर से उम्मीदवार बनाया गया, जहां से वह भारी मतों से विजयी हुए। यह जीत ना सिर्फ उनके नेतृत्व की ताकत को दिखाई, बल्कि यह भी साबित किया कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। योगी आदित्यनाथ की राजनीति में एंट्री 1998 में हुई थी, जब उन्होंने गोरखपुर से पहली बार सांसद का चुनाव लड़ा। इसके बाद उन्होंने गोरखपुर से लगातार पांच बार जीत दर्ज की। वहीं, योगी आदित्यनाथ यूपी में अब तक के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का भी रिकॉर्ड बना लिया है।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

5 consecutive times MP from Gorakhpur faridabadnews faridabadnews24 The journey to becoming CM in 2017 then how did the luck change? How did Yogi Adityanath become the CM of UP in 2017 There was no discussion at all
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बंद रहेंगे होटल-रेस्टोरेंट, चुनाव के तुरंत बाद इस राज्य में होगा बड़ा प्रदर्शन

May 2, 2026

Petrol-Diesel Prices April 27: देखें दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज का भाव, देशभर में जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट

April 27, 2026

वॉशरूम का बहाना बनाकर पति के साथ भागी, मुंबई में पुलिस की हिरासत के बांग्लादेशी महिला फरार

April 18, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.