Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » वीडियो बनाकर छोड़ा सुसाइड नोट, ’50 हजार लिए थे जिसे बढ़ाकर अब 10 लाख कर दिए’, युवक ने फाइनेंसर के ब्याज से तंग आकर दी जान

वीडियो बनाकर छोड़ा सुसाइड नोट, ’50 हजार लिए थे जिसे बढ़ाकर अब 10 लाख कर दिए’, युवक ने फाइनेंसर के ब्याज से तंग आकर दी जान

faridabadnews24By faridabadnews24March 27, 2025No Comments4 Mins Read
A suicide note was left after making a video, 'I had taken 50 thousand which has now been increased to 10 lakhs', the young man committed suicide after getting fed up with the interest of the financier
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दिल्ली में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले एक युवक ने ब्याज के पैसों से तंग आकर सुसाइड कर लिया। उसने वीडियो बनाकर एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें फाइनेंसर ने उसे पैसे के लिए किस कदर परेशान किया इसका जिक्र किया है। साथ ही अपनी मौत का जिम्मेदार फाइनेंसर को ही बताया है। पुलिस ने सुसाइड के लिए उकसाने का मामला फाइनेंसर के खिलाफ दर्ज कर लिया है।

CM Yogi ANI Interview: बुलडोजर एक्शन पर उठे सवालों के बीच सीएम योगी की दो टूक, ‘जो जैसी भाषा में समझेगा,उसी में समझाएंगे..’

आरोपी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

पुलिस ने बताया कि एक 42 साल के युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है, युवक की उम्र 42 साल है। मृतक का नाम ललित मोहन वार्ष्णेय है और कैलाश नगर का रहने वाला है। मृतक कैलाश नगर में ही मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। उसके एक फाइनेंसर से कुछ पैसे उधार लिया था, जिसका ब्याज देते-देते वह परेशान हो चुका था। इस कारण उसने सुसाइड कर लिया है। मृतक की पत्नी पूनम गुप्ता की शिकायत पर आरोपी संजीव जैन के खिलाफ गांधी नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया।

मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा

मृतक ललित ललित मोहन वार्ष्णेय ने सुसाइड करने से पहले बनाए वीडियो में कहा कि मेरी मौत का जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ संजीव जैन है, गली नंबर 4 का फाइनेंसर। इससे मैंने साल 2014 में करीबन 50000 रुपये लिए थे, लेकिन जिस काम के लिए मैंने रुपये लिए थे वह काम नहीं हो पाया और मेरे पैसे फंस गए। इसके बाद संजीव ने मुझे डरा-धमकाकर कि घर आऊंगा, शोर मचाऊंगा आदि कह-कहकर मुझसे ब्याज लेता रहा। अब संजीव ने यह रकम बढ़ा-बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी है। मैं पिछले 8-10 साल से इसका ब्याज भरे जा रहा हूं। पर इसकी रकम खत्म नहीं हो रही है। और अब मेरे पास पैसा नहीं बचा है, मैं जहां-जहां पैसे लाकर इसे दे सकता था, दे दिया है। इसके ब्याज के चक्कर में मैं दूसरे फाइनेंसर के चक्कर में पड़ गया, पर इसका ब्याज खत्म नहीं हो रहा। अब मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। मैं बहुत पैसे भर चुका हूं, अपना घर खाली कर चुका हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ यह इंसान ही है।

10 रुपये के लालच में 40 छात्रों ने ब्लेड से काटा हाथ, मासूम बच्चों के दिमाग से खेल रहा वीडियो गेम

पत्नी के लिए भी छोड़ा मैसेज

इसके बाद उन्होंने अपनी बीवी के लिए मैसेज छोड़ा और कहा कि पूनम मेरी जिंदगी में कोई दूसरी लड़की नहीं, मुझे गलत मत समझना। मैं यही बात तुमसे शेयर नहीं कर पाया। रचित को बड़ी जिम्मेदारी से संभालना। हंसिका ने मेरे से कुछ पूछा था वह कंप्यूटर पर मिल जाएगा। समझदार है, लड़ेगी नहीं। मेरी तरह गलती न करे, अब तुम घर पर रहना और मैं अब तुम्हारी जिंदगी से जा रहा हूं।

सौरभ हत्याकांड: नशे में गिरी मुस्कान तो साहिल ने दिखाया ये दिलचस्प रिएक्शन, कसोल पार्टी का नया वीडियो आया सामने

दूसरे वीडियो में कही ये बात

आगे एक और वीडियो में पीड़ित ने बताया कि 2014 में मैं चीन जाना चाहता था, घर वालों ने पैसा देने से मना कर दिया तो मैंने संजीव जैन फाइनेंसर से 50 हजार रुपये लिए। मैं ब्याज चुकाते-चुकाते खाली हो गया पर उसका ब्याज नहीं खत्म हुआ। आज वह रकम काफी बड़ी हो गई, अब मेरे जेब में पैसे नहीं हैं। मैं उस फाइनेंसर के कई बार बात कर चुका हूं कि ब्याज छोड़कर मुझसे मूल धन ले ले, लेकिन वह नहीं मान रहा। बार-बार वह घर आने की धमकी दे रहा। इज्जत के डर से ही मैं शायद उसे ब्याज देता रहा। आज उसने 50 हजार रुपये को बढ़ा-बढ़ाकर 10 लाख कर दिया है। अब मेरे पास पैसे नहीं हैं, मेरी मौत का जिम्मेदार संजीव जैन है। इसको मैंने बहुत पैसे दे दिए, मैं हिसाब नहीं लगा सकता कि मैंने इसके कितने ज्यादा पैसे दे दिए। शायद वह पैसे मेरे घर वालों के काम आ सकते थे। लेकिन इज्जत के डर से मैं उसे पैसे देता रहा।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

'I had taken 50 thousand which has now been increased to 10 lakhs' A suicide note was left after making a video faridabadnews faridabadnews24 the young man committed suicide after getting fed up with the interest of the financier
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

पुलिस ने सिर मुंडवाकर बाजार में निकाली परेड, फरीदाबाद की भीकम कॉलोनी में हमला करने वाले बदमाश गिरफ्तार

April 22, 2026

मौलवी ने दी थी झाड़ फूंक की सलाह, महिला के बेहोश होते ही किया गैंगरेप

April 20, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.