Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 10 लाख का चालान…. हेलमेट नहीं पहनने पर

10 लाख का चालान…. हेलमेट नहीं पहनने पर

faridabadnews24By faridabadnews24March 28, 2025No Comments3 Mins Read
10 lakh fine… for not wearing a helmet
IMAGES SOURCE : GOOGLE

सोचिए अगर आप सड़क पर जा रहे हैं और बिना हेलमेट बाइक चलाता देख ट्रैफिक पुलिस का कैमरा आपकी तस्वीर खींच ले. बाद में आपको चालाना जारी किया जाए और पता चले कि यह चालान ₹500, हजार या दो हजार का नहीं बल्कि 10 लाख रुपये का हो. क्या ऐसा हो सकता है? जी हां, अहमदाबाद के एक लॉ स्टूडेंट के साथ ऐसा ही हुआ. उनका हेलमेट न पहनने की गलती पर ₹500 का जुर्माना गलत एंट्री की वजह से ₹10,00,500 में बदल गया. अनिल हडिया को पिछले साल अप्रैल में अहमदाबाद के शांतिपुरा ट्रैफिक सर्कल पर बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए पकड़ा गया था. मामला कोर्ट तक पहुंचा और टाइपिंग एरर पर युवक की मुश्किलें बढ़ गई. पुलिस खुद इस मामले में अपनी गलती को स्वीकार कर रही है.

अनिल हडिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया बताया, “पुलिस ने मेरी तस्वीर खींची और लाइसेंस नंबर नोट किया. बाद में मुझे पता चला कि मेरे खिलाफ चालान जारी हुआ है. मैं शांतिपुरा सर्कल ट्रैफिक पुलिस के पास गया, जहाँ मुझे ऑनलाइन पेमेंट करने को कहा गया. कुछ दिन बाद मैं इसे भूल गया. हाल ही में जब मैं आरटीओ में अपनी बाइक के कुछ काम के लिए गया, तो पता चला कि मेरे नाम पर चार चालान हैं. तीन का ऑनलाइन भुगतान हो गया, लेकिन चौथा नहीं हुआ.” 8 मार्च को ओढव पुलिस से कोर्ट का समन मिलने के बाद जब अनिल ने चालान चेक किया, तो पता चला कि महज ₹500 के चालान की जगह ₹10,00,500 का चालान दिख रहा था.

दोनों की नोंक-झोंक देख सदन में लगे ठहाके, अनिल विज के बोलते ही हुड्डा ने कानों में डाली अंगुली

चौथे सेमेस्टर के लॉ स्टूडेंट अनिल ने कहा, “मेरे पिता छोटे कारोबारी हैं. अगर कोर्ट ने ₹10 लाख चुकाने को कहा, तो हम इसे कैसे अदा करेंगे?” परेशान अनिल ने मंगलवार को मेट्रोपॉलिटन कोर्ट का रुख किया और सामाजिक कार्यकर्ता हर्षद पटेल के साथ पुलिस कमिश्नर के दफ्तर भी गए. वहाँ स्टाफ ने उन्हें मेल के जरिए शिकायत दर्ज करने को कहा. अनिल के मुताबिक, कोर्ट के पोर्टल पर उनकी गलती को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 194D (“वाहन का वजन सीमा से अधिक होना”) के तहत दर्ज किया गया, जबकि यह हेलमेट नियम उल्लंघन का मामला था.

जानें कैसे करें आवेदन, गर्भवती महिलाओं के लिए सरकार का तोहफा: अब मिलेगा ₹6000

पुलिस ने मानी गलती जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) एनएन चौधरी ने कहा, “90 दिन बाद कोर्ट को भेजे गए चालान में एंट्री के दौरान कोई त्रुटि हुई होगी. हम कोर्ट को सूचित करेंगे और इसे ठीक करवाएँगे. यह गलती किस स्तर पर हुई, इसकी जाँच की जाएगी.” उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में स्टूडेंट को परेशान नहीं होना पड़ेगा. यह घटना न केवल सिस्टम में लिपिकीय त्रुटियों की गंभीरता को उजागर करती है, बल्कि यह भी सवाल उठाती है कि आम नागरिक ऐसी परिस्थितियों में क्या करें. अनिल अब कोर्ट और पुलिस से इस गलती को सुधारने की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि उनकी पढ़ाई और परिवार पर अनावश्यक बोझ न पड़े. इस बीच, यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है, जहाँ लोग ट्रैफिक नियमों के पालन और सिस्टम की जवाबदेही पर सवाल उठा रहे हैं.

NEWS SOURCE Credit : thehindipost

10 lakh fine… for not wearing a helmet faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

वॉशरूम का बहाना बनाकर पति के साथ भागी, मुंबई में पुलिस की हिरासत के बांग्लादेशी महिला फरार

April 18, 2026

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

April 12, 2026

सच जानकर रह जाएंगे हैरान, HR सहित 6 गिरफ्तार, ऑफिस में महिला कर्मचारियों का होता है उत्पीड़न!

April 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.