Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नाराज पति ने हत्या कर शव ठिकाने लगाया, इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी पत्नी

नाराज पति ने हत्या कर शव ठिकाने लगाया, इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी पत्नी

faridabadnews24By faridabadnews24April 3, 2025No Comments2 Mins Read
Angry husband murdered his wife and disposed of her body, wife used to make reels on Instagram
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति पर आरोप लगा है कि उसने अपनी पत्नी की इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने की आदत से खफा होकर उसकी हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया। नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में तनाव फैल गया और जमकर बवाल हुआ। मृतक ममता देवी बिक्रमगंज निवासी टीपू साह की पत्नी थी। घटना मंगलवार की रात की बताई जा रही है। हत्या के बाद शव को गायब करने की कोशिश की गई, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया। बुधवार सुबह जैसे ही मृतिका के मायके वालों को घटना की सूचना मिली, वे पूरे परिवार के साथ बिक्रमगंज पहुंचे।

सड़क जाम और पुलिस प्रशासन पर आरोप
परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए बिक्रमगंज थाना के मुख्य गेट के पास आरा-सासाराम मुख्य सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे और आरोप लगा रहे थे कि पुलिस हत्यारे से मिली हुई है, जिसके चलते शव को गायब कर दिया गया। करीब दो घंटे तक चले इस सड़क जाम के कारण मुख्य सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई यात्री वाहन और लंबी दूरी के वाहन जाम में फंस गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई। कुछ वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकालना पड़ा।

परिजनों का आरोप और मृतिका की पारिवारिक पृष्ठभूमि
मृतिका ममता देवी रोहतास जिले के राजपुर निवासी श्रीभगवान साह की 28 वर्षीय पुत्री थी। उसकी शादी 2014 में बिक्रमगंज निवासी कागा साह के पुत्र टीपू साह से हुई थी। मृतिका के दो बच्चे हैं, एक बेटा अंगद कुमार और एक बेटी दर्पण कुमारी। मृतिका के पिता श्रीभगवान साह, मां वसंती देवी, चाची इंदु देवी, पूनम देवी और चाचा सत्येंद्र साह ने बताया कि मंगलवार की रात टीपू साह ने फोन कर कहा कि ममता अब इस दुनिया में नहीं है। यह सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

सभी युवाओं को समाज के साथ जोड़ना हमारी प्राथमिकता: विमल खण्डेलवाल

पुलिस की कार्रवाई
थानाध्यक्ष ललन सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और मृतिका के पति को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

 

Angry husband murdered his wife and disposed of her body faridabadnews faridabadnews24 wife used to make reels on Instagram
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को आईफोन देने के लिए गोदाम से 6.5 लाख के लग्जरी नल चुराए

June 6, 2026

ED के हत्थे चढ़ी मास्टरमाइंड, चल रही थी फरार, गुरुग्राम के होटल से गिरफ्तार, शरिया कानून का इस्तेमाल कर महिला ने कैसे ठगे 6 हजार करोड़ रुपये?

May 25, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.