फरीदाबाद : फरीदाबाद निवासी अशोक मंडल को विश्व खेल संघ के अध्यक्ष अभय कारण ने खेल संघ हरियाणा राज्य का सचिव पद पर नियुक्त किया है इस मौके पर अशोक मंडल ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह पूरी तरह से निभाने का प्रयास करेंगे खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा इससे पहले भी वह हरियाणा प्रदेश के कौशल विकास केंद्र और युवाओं को सक्षम वाह कार्य कुशल बनाकर रोजगार देने वाले केंद्र में रिटेल अध्यापक व केंद्र संरक्षक के पद पर कार्य करते हुए कई युवाओं को रोजगार और स्वयं आत्मनिभॅर बनाया है !
इसके साथ ही राजनीतिक और सामाजिक कार्य समय-समय पर करके संस्था की मदद की व समाज सेवा और देश में समय-समय पर कई जागरूकता अभियान भी चलाया है जिससे व लोगों को जागरूक भी किया इसके लिए कई संस्थाओं ने उनका सम्मान और सम्मान पत्र भी दिया है ! अशोक अभी ओमेक्स लिमिटेड कंपनी में लीगल डिपार्टमेंट के एक अच्छे पद पर कार्य कर रहे हैं
व समय-समय पर सामाजिक कार्य भी कर रहे हैं ! युवाओं के प्रति उनका लगाव और समाज सेवा को देखते हुए खेल संघ हरियाणा के प्रभारी वेद प्रकाश जी के सलाह लेकर सचिव पद नियुक्त किया गया है !
