Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कौन है हरियाणा की रवीना, इंस्टा क्वीन ने दुपट्टे से दबाया पति का गला, आशिक के साथ फेंक आई लाश

कौन है हरियाणा की रवीना, इंस्टा क्वीन ने दुपट्टे से दबाया पति का गला, आशिक के साथ फेंक आई लाश

faridabadnews24By faridabadnews24April 16, 2025No Comments3 Mins Read
Who is Haryana's Raveena, the Insta queen strangled her husband with a dupatta and threw away the body with her lover
IMAGES SOURCE : GOOGLE

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड की जांच पूरी नहीं हुई और हरियाणा से एक और खबर आ गई। यहां इंस्टाग्राम पर रील बनाने की शौकीन एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं उसके बाद दोनों ने मिलकर लाश को ठिकाने भी लगा दिया। कहा जा रहा है कि महिला को पति ने उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।

क्या है कहानी

इस हत्याकांड में तीन किरदार हैं। पहली रवीना, जो इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर है और रील्स बनाने की शौकीन है। उसके सोशल मीडिया पर 30 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह रेवाड़ी से है। दूसरा किरदार प्रेमनगर के हांसी का रहने वाला सुरेश है, जो यूट्यूबर बताया जा रहा है। खबर है कि वह रवीना का प्रेमी है। तीसरा रवीना का पति प्रवीण है, जिसकी उम्र 35 साल है। वह पुराना बस स्टैंड क्षेत्र गुजरों की ढाणी का रहने वाला था।

22 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने रचा इतिहास, डेब्यू फिल्म से कमाई शोहरत, अक्षय कुमार ने बचाई जान

रंगरलियां मनाते पति ने देखा तो घोंट दिया गला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवीना और सुरेश लंबे समय से एक दूसरे के संपर्क में थे। 25 मार्च को प्रवीण ने दोनों को घर में ही आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। खबर है कि इसके बाद तीनों में जमकर झगड़ा हुआ और रवीना और सुरेश ने मिलकर प्रवीण का गला दुपट्टे से घोंट दिया। इस हमले में प्रवीण की मौत हो गई।

रील की शौकीन

सोशल मीडिया पर पॉपुलर रवीना को रील बनाने का काफी शौक था। खास बात है कि उसके इसी शौक पर परिवार को कड़ी आपत्ति थी और खबरें हैं कि इसके चलते प्रवीण के साथ उसका कई बार झगड़ा भी हुआ था। यूट्यूब पर भी कई जाने माने कलाकार उसके वीडियो में नजर आ चुके हैं।

Gurugram News: वेंटिलेटर पर रहने के दौरान हुई शर्मनाक हरकत, एयर होस्टेस के साथ हुआ गंदा काम

रील से रंगरलियां तक कैसे पहुंची बात

रील की शौकीन 32 साल की रवीना की सुरेश से मुलाकात का जरिया भी सोशल मीडिया ही बना। इंस्टाग्राम पर संपर्क होने के बाद दोनों ने करीब डेढ़ साल तक साथ में कंटेंट बनाया। इसपर भी प्रवीण आपत्ति जताता था। फिलहाल, दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। इस दौरान रवीना और सुरेश ने हत्याकांड से जुड़े कई राज खोले हैं।

दरिंदगी झेलकर घर पहुंची तो रखने से किया इनकार, माता-पिता ने नाबालिग बेटी को 5 लाख में बेचा, खरीदार ने किया रे’प

जिससे शादी की उसे नाले में बहा दिया

कहा जा रहा है कि पति की हत्या के बाद भी रवीना पर कोई खास असर नहीं था। वह सामान्य नजर आ रही थी। खबरें हैं कि जब परिवार ने प्रवीण के बारे में पूछा, तो उसने जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने सभी लोगों के सोने का इंतजार किया और रात 2.30 बजे सुरेश के साथ पति की लाश को ठिकाने लगाने निकल गई। उनके यह कारनामा सीसीटीवी में भी कैद हो गया है। नजर आ रहा है कि प्रवीण की लाश बीच में रखी हुई है, चालक हेलमेट लगाया हुआ है और रवीना ने चेहरा कवर कर रखा है। करीब दो घंटों के बाद वह उसी बाइक पर पीछे बैठे हुए लौटती नजर आ रही है। जबकि, शव गायब था। दोनों ने घर से करीब 6 किमी दूर दिन्नौद रोड पर नाले में प्रवीण की लाश को बहा दिया था। इसके बाद पुलिस को 28 मार्च को सड़ी गली हालत में शव बरामद हुआ।

NEWS SOURCE Credit : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 the Insta queen strangled her husband with a dupatta and threw away the body with her lover Who is Haryana's Raveena
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

लड़की का रिश्ता टूटा, भांजे ने बनाया नहाते समय वीडियो, फिर दिखाकर कई बार करता रहा युवती का रेप

April 27, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.