राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा के प्रकल्प आओ पेड़ लगाएं के तहत आज राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ने अभियान की शुरुआत की है 5-6-2020 शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु एक छोटा सा प्रयास राष्ट्रीय महिला जागृति मंच सीकर (राजस्थान) की ओर से,पोलो ग्राउंड स्थित श्री मंगलेश्वर महादेव मन्दिर में एवं स्मृति वन में, पक्षियों के लिए 31 परिण्डे लगाये गए !एवं टीम द्वारा 101 पेड़ – पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है !
31पेड़ लगा दिये गए हैं,जिनमें आम, जामुन, नीम, अशोक, आँवला, मीठा नीम, नीम्बू, अमरुद, नागचम्पा, गुलाब, मोगरा,मोरपंख, गुलमोहर, जैसे कई छायादार, फ़लदार, फ़ूलदार वृक्ष लगाये गए हैं ! टीम की जिला संयोजक मीराँ कुमावत ने कहा आज पर्यावरण को संरक्षित करने में सभी ने अपनी भागीदारी निभाई !
जिला मीडिया प्रभारी अनिता शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर जिला संयोजक मीराँ कुमावत,जिलाध्यक्ष हेमलता मिश्रा,भावना जाँगिड.,सरिता शर्मा, हेमा थावानी, जया थदानी, रंजीता शर्मा, रजनी सोनी, भाविका कुमावत, मधु कुमावत, राधिका मिश्रा, ओमप्रकाश कुमावत, निहालचन्द थदानी, राजेश थावानी ,प्रेम सोनी,कुलदीप शर्मा, उपस्थित रहे! जिलाध्यक्ष हेमलता मिश्रा ने सभी का धन्यवाद किया! ओर कहा प्रकृति से प्रेम करें, आओ पेड़ लगायें! प्रत्येक व्यक्ति को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझकर पेड़ लगाने चाहिए! हमारी टीम सभी के सहयोग से आगे भी ऎसे सेवा के कार्य करती रहेगी!
राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा ने जिलाध्यक्ष हेमलता मिश्रा औऱ समस्त सीकर टीम को इस शानदार और सराहनीय पहल के लिए बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है

