फरीदाबाद : जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद के सौजन्य से राजकीय माध्यमिक विद्यालय मलेरना के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के अध्यक्ष संत सिंह हुड्डा ने कहा कि वृक्ष धरती का आभूषण है। वृक्ष बहुत परोपकारी होते हैं ।वृक्षों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए अपने जन्मदिन वह त्योहारों पर हमें एक पौधा जरूर लगाना चाहिए ।संस्था के पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदीप सिंह मुख्याध्यापक ने अपने कर कमलों से किया ।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक पौधा सौ पुत्रों के बराबर होता है।
मनुष्य जीवन के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने जरूरी है ।आज समय की मांग है कि हम सब मिलकर ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें ।उनकी देखभाल भी करें ।
संस्था के सभी पदाधिकारियों की मुख्याध्यापक प्रदीप सिंह ने हौसला अफजाई करते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद पिछले काफी वर्षों से लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान युद्ध स्तर पर चलाए हुए हैं। संस्था के महासचिव सुभाष गहलोत ने इस अवसर पर बताया कि संस्था वर्ष 2005 से लगातार आपसी सहयोग से पौधारोपण अभियान चलाए हुए हैं संस्था इस वर्ष 3000 पौधे लगाएगी व उनकी देखरेख भी करेगी ।
संस्था जल संरक्षण पर भी विशेष अभियान चलाएगी ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्याध्यापक प्रदीप सिंह, मास्टर संजय शर्मा ,जनहित सेवा संस्था के अध्यक्ष संत सिंह हुड्डा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रवेश लांबा , महासचिव सुभाष गहलोत , सचिव लकी वर्मा, उपाध्यक्ष ओम दत्त शर्मा ,सुनील चौधरी ,बबलू छाबड़ा ,दीपक गर्ग ,विनय चौधरी ,विपिन हुड्डा, सुंदर तेवतिया, सुनील शास्त्री ,लोकेश शास्त्री, सुरेंद्र बांकुरा, जितेंद्र ,भानु प्रताप ,पंकज ,पंडित अमीराम, राजकुमार फौगाट , देवी चरण ,अमरदीप डागर ,जयप्रकाश ,सुधीर गौतम ,विक्की ,नीरज शर्मा ,पौधारोपण में विशेष रूप से कंदब,बढ़,पीपल,पीलखन,नीम के पौधे रोपित किए। इस अवसर पर अन्य संस्था के सभी पदाधिकारी व विद्यालय के सभी अध्यापकगण विशेष रूप से मौजूद थे।
