Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » क्या राशन गरीब लोगों को पहुंच रहा है, क्या वो संतुष्ट हैं, पढ़िए पूरी खबर

क्या राशन गरीब लोगों को पहुंच रहा है, क्या वो संतुष्ट हैं, पढ़िए पूरी खबर

faridabadnews24By faridabadnews24June 7, 2020No Comments3 Mins Read

कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण चरमराई अर्थव्यवस्था को बूस्ट देने के लिए मोदी सरकार ने 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की. सरकार के इस ऐलान को 20 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है. सरकार के इस ऐलान से लोगों को कितनी राहत मिलेगी, ये तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का कहना है कि सरकार पैकेज का ऐलान करने के बाद बैठ नहीं सकती. वो ये नहीं कह सकती कि उसने अपना काम कर दिया. राजन ने कहा कि सरकार को ये देखना होगा कि क्या लोगों की जरूरतें पूरी हो रही है.

रघुराम राजन ने कहा कि सिर्फ ऐलान से काम नहीं होने वाला है. ये भी देखना होगा कि क्या ये काम कर रहे हैं. अगर नहीं काम कर रहे तो जरूरतों को पूरा करने के लिए बदलाव करना होगा. इंडिया टुडे टीवी के शो न्यूजटुडे में रघुराम राजन ने कहा कि पूरी दुनिया के लिए ये मंदी होनी वाली है. इससे बाहर निकलने में कितना समय लगेगा ये कहना मुश्किल होगा.

राजन ने कहा कि आज अमेरिका में रोजगार के आंकड़े आए. लोगों ने जितनी उम्मीद की थी वो इससे ज्यादा रही. इसका मतलब ये हुआ कि जब आप इंडस्ट्री खोलेंगे तो उससे आपको रिकवर होने में मदद मिलेगी. रघुराम राजन ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था के लिए ये साल तो खराब रहने वाला है. हमें अभी ग्रोथ पर सोचना नहीं चाहिए. ये निगेटिव रहने वाला है. कितनी जल्दी भारत की अर्थव्यवस्था पटरी पर आएगी, इस पर उन्होंने कहा कि ये इसपर निर्भर करता है कि अर्थव्यवस्था को कितनी चोट पहुंची है.

‘फाइनेंशियल सेक्टर को पहुंचा ज्यादा नुकसान’

रघुराम राजन ने कहा कि हमने वायरस को फैलने से रोकने का पहला स्टेप ही नहीं उठाया. हाउसहोल्ड और लघु उद्दोग को कम से कम नुकसान हो, इस पर स्टेप उठाना चाहिए था. फाइनेंशियल सेक्टर को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है. सरकार को उस पर काम करना होगा जिससे वो रफ्तार पकड़ सकें. अब तक जो भी किया उससे आगे बढ़कर सरकार को बहुत कुछ करना होगा.

‘ऐलान करने के बाद बैठ नहीं सकते’

आरबीआई के पूर्व गवर्नर ने कहा कि ऐलान करने के बाद सरकार बैठ नहीं सकती. ग्राउंड पर क्या असर है उसको लेकर कदम उठाना चाहिए. सरकार ने गरीबों के लिए राशन का ऐलान किया था, क्या वो लोगों तक पहुंच रहा है. क्या वो लोग उससे संतुष्ट हैं. या आपको और भी काम करने की जरूरत है. आप लोगों को वायरस या भूख से मरने का विकल्प नहीं दे सकते. हमें इसी चीज से बचना होगा.

राजन ने कहा कि सरकार ने 3 लाख करोड़ लोन का ऐलान किया. क्या बैंक लोन देने को तैयार हैं. सिर्फ ऐलान से काम नहीं होने वाला. ये भी देखना होगा कि क्या ये काम कर रहे हैं.

are they satisfied faridabadnews24 Is ration reaching poor people
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बोला- 70 साल में एक इंच विदेशी जमीन पर नहीं किया कब्जा, भारतीय सेना की कार्रवाई से बौखलाया चीन

September 2, 2020

11 लाख रु. लीटर है कीमत, इस जीव के नीले खून से बनेगी कोरोना वैक्सीन

August 10, 2020

केरल: कोझिकोड हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 18 पहुंचा, विमान के हो गए थे दो टुकड़े

August 8, 2020
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.