Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिये किसने क्या कहा, मल्लिकार्जुन खड़गे ही नहीं कांग्रेस के इन नेताओं ने भी किया है बिहार का ‘अपमान’

जानिये किसने क्या कहा, मल्लिकार्जुन खड़गे ही नहीं कांग्रेस के इन नेताओं ने भी किया है बिहार का ‘अपमान’

faridabadnews24By faridabadnews24June 26, 2025No Comments4 Mins Read
Know who said what, not only Mallikarjun Kharge but these Congress leaders have also 'insulted' Bihar
IMAGES SOURCE : GOOGLE

पटना: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार को “छोटा-मोटा राज्य” कहकर संबोधित किया जिसको लेकर बिहार में सियासी हंगामा मच गया है. एनडीए के नेता जहां हमलावर हैं, वहीं महागठबंधन के नेता भी पसोपेश में पड़ गए हैं. बिहार कांग्रेस बचाव की मुद्रा में है, जबकि राजद ने इस पर खामोशी अख्तियार कर ली है. खड़गे ने यह बयान केंद्रीय बजट में बिहार को मिली सौगातों को अपर्याप्त बताने के संदर्भ में दिया था जिसे एनडीए नेताओं ने इसे बिहार की संस्कृति और गौरवशाली इतिहास का अपमान बताया. आरजेडी नेताओं की चुप्पी को भी बीजेपी ने गठबंधन की मजबूरी करार दिया. बता दें कि बिहार को लेकर कांग्रेस नेताओं का यह को पहला विवादित बयान नहीं है. इसके पहले भी कई नेताओं ने बिहार को लेकर आपत्तिजनक टीका-टिप्पणी की है. आइये ऐसे ही चंद

बयानों पर नजर डालते हैं जो हाल में ही दिये गए हैं. रेवंत रेड्डी का “बिहारी डीएनए” बयान-तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने एक मीडिया कार्यक्रम में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के बारे में कहा कि उनके पास “बिहारी जीन” है, जबकि उनका (रेड्डी का) डीएनए तेलंगाना का है. दिसंबर 2023 में उन्होंने यह बयान देते हुए कहा था कि तेलंगाना डीएनए बिहार डीएनए से बेहतर है. इस बयान को बीजेपी ने बिहार के लोगों का अपमान और उत्तर-दक्षिण विभाजन को बढ़ावा देने वाला बताया था. बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने इसे शर्मनाक और विभाजनकारी करार देते हुए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन से माफी की मांग की थी.

मल्लिकार्जुन खड़गे का “मुजरा” वाला बयान
इसके बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने सासाराम (बिहार) में एक रैली में पीएम नरेंद्र मोदी के उस बयान की आलोचना की, जिसमें मोदी ने इंडिया गठबंधन पर “मुस्लिम वोट बैंक के लिए मुजरा करने” का आरोप लगाया था. 26 मई 2024 को खड़गे ने कहा, मोदी जी ने मुजरा शब्द का इस्तेमाल कर बिहार का अपमान किया है… इसका मतलब है कि बिहार में मुजरा होता है. इस बयान को बीजेपी ने खड़गे की ओर से बिहार की संस्कृति को गलत ढंग से प्रस्तुत करने का प्रयास बताया था.
सुखपाल सिंह खैरा का ”बहिष्कार” वाला बयान

इसी तरह पंजाब के कांग्रेस नेता और संगरूर से उम्मीदवार सुखपाल सिंह खैरा ने विवादित बयान दिया था. 18 मई 2024 को खैरा ने एक चुनावी सभा में कहा कि पंजाब में बिहार और उत्तर प्रदेश से आने वाले प्रवासियों के लिए हिमाचल प्रदेश की तरह कानून बनाया जाना चाहिए जो उन्हें कुछ अधिकारों से वंचित करे. इस बयान को पीएम मोदी ने बिहार की एक रैली में “बिहारियों का अपमान” करार दिया और बीजेपी ने इसे कांग्रेस की विभाजनकारी मानसिकता का उदाहरण बताया था.

सुखविंदर सिंह सुक्खू का ”बिहारियों” पर बयान

कांग्रेस के विवादित बयान देने वाले नेताओं की इस कड़ी में एक नाम हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी है. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुए नुकसान के लिए सीएम सुक्खू ने बिहार के निर्माण मजदूरों को जिम्मेदार ठहराया था. उन्होंने कहा कि शिमला में बिहारी मजदूरों ने “फ्लोर पर फ्लोर” बनाकर नुकसान पहुंचाया. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसे बिहारियों का अपमान बताया और कहा कि बिहार के लोग मजदूरों से लेकर आईएएस और आईपीएस तक राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हैं.

बिहार की सांस्कृतिक पहचान का अपमान
जाहिर है कांग्रेस नेताओं की ओर से बिहार को लेकर समय-समय पर ऐसी टिप्पणियां सामने आई हैं जिन्हें बीजेपी और अन्य विपक्षी दलों ने बिहार के सम्मान के खिलाफ बताया है. ऐसे बयान या तो बिहार की सांस्कृतिक पहचान, इसके लोगों या इसकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति को कमतर आंकने वाले रहे हैं. खासकर, खड़गे और रेड्डी के बयानों ने हाल के वर्षों में सबसे ज्यादा विवाद खड़ा किया क्योंकि इन्हें बिहार की गौरवशाली परंपरा और योगदान को नजरअंदाज करने वाला माना गया. बहरहाल, अब तो यह राजनीति का भी मुद्दा बन गया है और जल्दी ही बिहार विधानसभा चुनाव है तो कांग्रेस नेताओं के ये बयान फिजा में गूंजते रहेंगे l

NEWS SOURCE Credit :news18

faridabadnews faridabadnews24 Know who said what not only Mallikarjun Kharge but these Congress leaders have also 'insulted' Bihar
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.