फरीदाबाद : एनआइटी बस अड्डे के नए सिरे से निर्माण के बीच आ रहा अपना भोजनालय नामक ढाबे में शनिवार को तोड़फोड़ की गई। जिला प्रशासन की ओर से इसके लिए तहसीलदार गुरुदेव सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। मौके पर काफी पुलिसबल भी था। पहले तो ढाबा संचालक को सामान निकालने का समय दिया गया। इसके बावजूद भी उन्होंने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। अधिकारियों के समझाने के बाद इस भोजनालय का एक हिस्सा तोड़ दिया। दरअसल, भोजनालय की जगह नगर निगम से अलॉट की गई थी। अब रोडवेज का बस अड्डा पीपीपी मोड पर बनाया जाना है। इसलिए यह कार्रवाई की गई।
