Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें कम उम्र में ही लोग क्यों हो रहे हार्ट अटैक का शिकार?, शेफाली जरीवाला की कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

जानें कम उम्र में ही लोग क्यों हो रहे हार्ट अटैक का शिकार?, शेफाली जरीवाला की कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

faridabadnews24By faridabadnews24June 29, 2025Updated:February 19, 2026No Comments3 Mins Read
Know why people are getting heart attacks at a young age? Shefali Jariwala died of cardiac arrest
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बॉलीवुड अभिनेत्री और बिग बॉस फेम शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, उनके परिवार के करीबियों की तरफ से कहा गया है, कि मौत का कारण अभिनेत्री की बीमारी और हार्ट प्रॉब्लम है। यह खबर मनोरंजन जगत और उनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ा झटका है। बता दें, शेफाली जरीवाला अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। हाल के वर्षों में, कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामले तेजी से बढ़े हैं, फिटनेस फ्रीक होने के बाद भी कई सेलेब्स की हार्ट अटैक से मौत हुई है। चलिए जानते हैं इसके पीछे क्या वजह हो सकती है।

Railway Recruitment: तैयारी में इन बातों का रखें ध्यान, रेलवे में बंपर भर्ती, 6180 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू

हार्ट अटैक के पीछे ये वजहें होती हैं ज़िम्मेदार

  • खराब खानपान: आजकल बिगड़ती हुई सेहत के पीछे हमारा खराब खान पान सबसे बड़ी वजह है। खासकर, वो लोग हार्ट अटैक की चपेट में तेजी से आते हैं जो लोग जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, अधिक तेल और मसालेदार भोजन का सेवन बहुत ज़्यादा करते हैं। इन फूड्स में ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट ज़्यादा होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को तेजी से बढ़ाता है और हृदय रोगों का जोखिम पैदा करता है।
  • एक्सरसाइज़ न करना: हार्ट अटैक आने के पीछे सेडेंटरी लाइफ स्टाइल यानी एक्सरसाइज़ न करना भी ज़िम्मेदार है। एक्सरसाइज़ नहीं करने से मोटापा बढ़ता है और लोग हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल के चपेट में आते हैं जो हार्ट अटैक के जोखिम को तेजी से बढ़ाते हैं।
  • नशे का अधिक सेवन: जो लोग बहुत ज़्यादा धूम्रपान और शराब का सेवन करते हैं वो लोग भी दिल से जुड़ी बीमारियों का तेजी से शिकार होते हैं। इन चीजों का सेवन हृदय और रक्त वाहिकाओं को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं जिससे कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होती हैं। इसलिए, हेल्दी लाइफ स्टाइल के लिए धूम्रपान तुरंत छोड़ दें और शराब का सेवन सीमित करें या पूरी तरह बंद कर दें।
  • नींद की कमी: नींद की कमी हमारे हृदय स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। जब हम पर्याप्त नींद नहीं लेते, तो यह हमारे पूरे शरीर, विशेष रूप से हृदय प्रणाली पर बुरा असर डाल सकती है।
  • तनाव और मानसिक स्वास्थ्य: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में युवाओं पर काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां और भविष्य की चिंताएं बहुत अधिक होती हैं। लगातार तनाव और डिप्रेशन से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, जिससे हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
  • आनुवंशिक कारण: यदि परिवार में किसी को कम उम्र में हृदय रोग रहा है, तो दूसरों में भी इसका जोखिम बढ़ जाता है।

निःशुल्क कानूनी सलाह के लिए तुरंत कॉल करें : एडवोकेट सचिन तंवर

हार्ट अटैक से बचाव के तरीके:

अपनी डाइट में हरी सब्जियां, ताजे फल, साबुत अनाज और ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करें। तले हुए, प्रोसेस्ड और अत्यधिक वसा वाले भोजन से बचें। कम नमक और चीनी का सेवन करें। रोजाना कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज़ करें। ध्यान, योग, गहरी सांस लेने के व्यायाम और पर्याप्त नींद के माध्यम से तनाव को कम करने का प्रयास करें। अपने ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर की नियमित जांच कराएं। रोजाना 7-8 घंटे की गहरी और आरामदायक नींद लेना हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Know why people are getting heart attacks at a young age? Shefali Jariwala died of cardiac arrest
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद के अस्पतालों में बनेंगे ‘स्पेशल आइसोलेशन वार्ड’, एबोला वायरस पर WHO की चेतावनी के बाद अलर्ट पर ये जिला

June 3, 2026

40% युवक हुए शिकार, कोरोना के बाद अब इस बीमारी ने बढ़ाई टेंशन

May 25, 2026

37 साल बड़े एक्टर की मां निभाया रोल, कभी ‘मनहूस’ कहकर 13 फिल्मों से निकाली गई एक्ट्रेस, फिर दी 100 करोड़ी फिल्म

May 24, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.