Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » AAIB की जांच रिपोर्ट में हुए ये 10 खुलासे, Air India प्लेन क्रैश से ठीक पहले क्या हुआ था?

AAIB की जांच रिपोर्ट में हुए ये 10 खुलासे, Air India प्लेन क्रैश से ठीक पहले क्या हुआ था?

faridabadnews24By faridabadnews24July 12, 2025No Comments4 Mins Read
These 10 revelations were made in AAIB's investigation report, what happened just before the Air India plane crash?
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Air India Plane Crash AAIB Report: अहमदाबाद में 12 जून को एयर इंडिया के विमान AI171 के हादसे की रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें कई बड़े खुलासे हुए हैं. विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने एयर इंडिया विमान हादसे की अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर दी है. लंदन जा रहा यह विमान टेकऑफ के कुछ मिनट में ही क्रैश हो गया था और इस हादसे में कुल 260 लोग मारे गए थे. विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हवाई अड्डे के पास एक मेडिकल हॉस्टल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में सवार 241 लोगों में से केवल एक यात्री ही जीवित बच सका था. शुक्रवार देर रात प्रकाशित 15 पेज की रिपोर्ट में बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की दुर्घटना की जांच के प्रारंभिक निष्कर्षों और स्थिति का विवरण दिया गया है.

देशभर में 1 अगस्त से शुरू होगी ELI स्कीम: कंपनियों को भी मिलेगा फायदा, पहली नौकरी पर युवाओं को ₹15,000 का तोहफा

एयर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में 10 बड़े खुलासे

1. दोनों इंजनों की फ्यूल सप्लाई बीच हवा में ही हो गई बंद: उड़ान भरने के मात्र तीन सेकंड बाद दोनों इंजनों के फ्यूल कंट्रोल स्विच एक सेकंड के अंतराल पर RUN से CUTOFF में बदल गए. इस वजह से दोनों इंजनों की फ्यूल सप्लाई बीच हवा में बंद हो गई और थ्रस्ट (पावर) अचानक कम हो गया.

2. कॉकपिट में असमंजस में थे पायलट: फ्यूल कंट्रोल स्विच CUTOFF होने से पायलट असमंजस में थे. रिपोर्ट के अनुसार, एक पायलट को यह पूछते हुए सुना गया कि ‘आपने कटऑफ क्यों किया?’ जिस पर दूसरे पायलट ने उत्तर दिया, ‘मैंने ऐसा नहीं किया.’ इससे संभावित तकनीकी खराबी या अनजाने में CUTOFF का संकेत मिलता है.

3. इंजन रीलाइट का प्रयास रहा असफल: उड़ान डेटा से पता चलता है कि पायलट ने इंजन 1 को रीलाइट का प्रयास किया, जो कुछ हद तक रिकवर करने लगा, लेकिन इस दौरान इंजन-2 रीलाइट के बावजूद पूरी तरह से स्पीड रिकवर नहीं कर पाया.

4. RAT तुरंत तैनात: आपातकालीन ऊर्जा स्रोत यानी Ram Air Turbine (RAT) यानी एक तरह का आपातकालीन पंखा उड़ान भरने के तुरंत बाद बाहर आ गया. आमतौर पर, RAT विमान की बिजली सप्लाई में समस्या आने के बाद बाहर आता है. इससे यह संकेत मिलता है कि आवश्यक प्रणालियों की बिजली पूरी तरह से बंद हो गई थी.

5. क्रैश से कुछ सेकंड पहले मेडे कॉल जारी किया गया: AAIB की रिपोर्ट के अनुसार, EAFR रिकॉर्डिंग 08:09:11 बजे रुकी. इससे पहले 08:09:05 बजे एक पायलट ने ‘MAYDAY MAYDAY MAYDAY’ की कॉल भेजी. इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने रिस्पॉन्स दिया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

6. इंजन बंद, लेकिन विमान का नोज ऊपर: विश्लेषण से पता चलता है कि विमान 8 डिग्री नोज ऊपर कर और सीधे पंखों के साथ इमारतों से टकराया, लेकिन दोनों इंजन निष्क्रिय थे, जिससे वह ऊपर नहीं चढ़ सका.

7. सामान्य टेकऑफ मोड में कॉकपिट कंट्रोल: फ्लैप और लैंडिंग गियर लीवर मानक टेकऑफ स्थिति में थे. दुर्घटना के बाद थ्रस्ट लीवर निष्क्रिय अवस्था में पाए गए. हालांकि, उड़ान के दौरान वे टेकऑफ थ्रस्ट पर थे, जिससे उड़ान के दौरान कटऑफ की पुष्टि होती है.

8. 1000 फीट से अधिक जगह में बिखरा मलबा: विमान कई इमारतों और ढांचों से टकराया, जिसके इंजन, पंख और लैंडिंग गियर जैसे पुर्जे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के पास 1000 फीट से ज्यादा जगह में बिखरे पड़े थे.

9. विमान मामूली समस्याओं के साथ उड़ने लायक था: विमान के पास वैध उड़ान योग्यता प्रमाणपत्र और कुछ श्रेणी सी और डी एमईएल (गैर-महत्वपूर्ण रखरखाव समस्याएं) थीं, जिनमें से कोई भी ईंधन नियंत्रण से संबंधित नहीं थी.

10. फ्यूल कंट्रोल स्विच में पहले से कोई समस्या की रिपोर्ट नहीं: बोइंग ने फ्यूल कंट्रोल स्विच लॉक संबंधी चिंताओं पर एक सलाह (अनिवार्य नहीं) जारी की थी, लेकिन एयर इंडिया ने वैकल्पिक निरीक्षण नहीं किए थे. विमान में थ्रॉटल मॉड्यूल को 2019 और 2023 में पहले भी बदला जा चुका है.

जांच जारी, फाइनल रिपोर्ट आने में समय

इंडिया के विमान AI171 के हादसे की जांच अभी भी जारी है. ईंधन के नमूनों की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे के फोरेंसिक विश्लेषण से अंतिम निष्कर्ष निकलेंगे. AAIB ने अभी तक सुरक्षा संबंधी सुझाव जारी नहीं किए हैं, लेकिन यह घटना फ्यूल कटऑफ सिस्टम से संबंधित संभावित तकनीकी खराबी या अनपेक्षित कार्यों के बारे में गंभीर चिंताएं पैदा करती है.

NEWS SOURCE Credit :zeenews

faridabadnews faridabadnews24 These 10 revelations were made in AAIB's investigation report what happened just before the Air India plane crash?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.