Crime Branch arrested Fake IPS: मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 2 ने एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है, जो खुद को सीनियर आईपीएस अधिकारी बताकर लोगों को ठगता था. आरोपी की पहचान संदीप नारायण गोसावी उर्फ संदीप कार्णिक उर्फ दिनेश बोदुलाल दीक्षित के रूप में हुई है. उसे 8 जुलाई को आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 204, 318(1)(4), 319(1), 316(2), और 337 के तहत केस दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि वह कई बार अलग-अलग नामों और पहचान के साथ लोगों को ठग चुका है.
अडल्ट स्टार के साथ वायरल हुई थी तस्वीर, अर्चिता फुकन ने इंस्टाग्राम पर बदला अपना नाम
आधार कार्ड पर लिखा था- “दिनेश बोदुलाल दीक्षित”
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन और एक नकली आधार कार्ड भी बरामद किया, जिस पर आरोपी की फोटो और फर्जी नाम “दिनेश बोदुलाल दीक्षित” लिखा था. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 11 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया.
Sawan Special Bhojpuri Song: इन 5 भोजपुरी गानों से चढ़ाएं शिव की भक्ति का रंग, सावन का महीना हुआ शुरू
खुद को बताया सीनियर आईपीएस अधिकारी
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी ने कितने और लोगों को ठगा है, उसके कोई साथी थे या नहीं, और फर्जी दस्तावेज कैसे तैयार किए गए. आगे की जांच जारी है. शिकायतकर्ता नाजिम कासिम ने बताया कि करीब एक साल पहले उनकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को सीनियर आईपीएस अधिकारी बताया और अपना नाम संदीप कार्णिक बताया. वह अक्सर नाजिम की दुकान पर आता था और दावा करता था कि मुंबई पुलिस कमिश्नर ऑफिस के कई अफसर उसे जानते हैं. इससे नाजिम का उस पर विश्वास बढ़ गया.
बिट्टू बजरंगी ने हाईकोर्ट से मांगी इस बात की अनुमति, पूजा करना मेरा अधिकार है
खुद को बताया सीनियर आईपीएस अधिकारी
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी ने कितने और लोगों को ठगा है, उसके कोई साथी थे या नहीं, और फर्जी दस्तावेज कैसे तैयार किए गए. आगे की जांच जारी है. शिकायतकर्ता नाजिम कासिम ने बताया कि करीब एक साल पहले उनकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को सीनियर आईपीएस अधिकारी बताया और अपना नाम संदीप कार्णिक बताया. वह अक्सर नाजिम की दुकान पर आता था और दावा करता था कि मुंबई पुलिस कमिश्नर ऑफिस के कई अफसर उसे जानते हैं. इससे नाजिम का उस पर विश्वास बढ़ गया.
NEWS SOURCE Credit :zeenews