दिल्ली हरियाणा बॉर्डर कल से खुल जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान कर दिया है। आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के साथ लगते राज्यों की सीमाएं 8 जून से खोल दी जाएगी, वहीं दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली के ही लोगों का ईलाज होगा, इसके अलावा कल से दिल्ली में शराब पर लगे टैक्स को भी वापस ले लिया गया है, माना जा रहा है कि दिल्ली में शराब सस्ती हो जाएगी।
रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने बताया कि आठ जून से रेस्तरां, मॉल्स और धार्मिक स्थल खुलने जा रहे हैं। लेकिन दिल्ली सरकार ने होटल और बैंक्वेट हाल फिलहाल नहीं खोलने की अनुमति दी है। कैबिनेट के फैसले के मुताबिक दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली के निवासियों का ही इलाज होगा, वहीं केंद्र के अस्पताल सभी के लिए खुले रहेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कुछ निजी अस्पताल सभी के लिए खुले रहेंगे। इन अस्पतालों में ऑन्कोलॉजी और न्यूरोलॉजी से जुड़ी विशेष तरह की सर्जरी होती है, जिनकी सुविधा देश के अन्य राज्यों में नहीं है, ऐसे में ये अस्पताल सभी के लिए खुले रहेंगे। दिल्ली सरकार ने लॉक डाउन के दौरान शराब पर जो 70 फीसदी अतिरिक्त चार्ज लगाया था वह भी 10 जून से हटा लिया जाएगा, माना जा रहा है कि इसके बाद दिल्ली में शराब सस्ती हो जाएगी।
