Faridabad : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलशन बग्गा को राष्ट्रीय कांग्रेस वर्कस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कमेटी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। गुलशन बग्गा ने अपनी इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी जी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह जी, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जी, श्रीमति प्रियंका गांधी बडेरा जी, विनोद शर्मा जी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी व राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा जी का तहे दिल से धन्यवाद व आभार प्रकट किया। इस अवसर पर गुलशन बग्गा ने कहा कि पार्टी ने उनमें जो आस्था और विश्वास व्यक्त किया है उसे वे पूरी जिन्दगी टूटने नहीं देगें।
उन्होनें कहा कि वे किसानों, मजदूरों, छोटे उद्याोगपतियों और दुकानदारों की आवाज को बुलंद करेगें। गुलशन बग्गा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वो पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगें।
