Faridabad: जिले में सोमवार को भी कोरोना की तेज रफ्तार दिखाई दी और एक हजार के संवेदनशील बिंदु की ओर तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने 89 कोरोना संक्रमित घोषित किए हैं।
सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग में 08 जून की शाम पांच बजे तक पहुंची जांच रिपोर्टों में कोरोना का कहर दिखा। कुल कोरोना 89 संक्रमित पाए गए। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 860 हो गई है। अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना वायरस खतरनाक हो गया है। लॉकडाउन में ढील के चलते यह लोगों को ज्यादा संक्रमित कर रहा है।
कंटेनमेंट जोन का उड़ रहा मखौल
अब तक शहर के लगभग 150 इलाके कंटेनमेंट जोन की जद में आ चुके हैं।
ये वे क्षेत्र हैं, जहां अब तक कोरोना के संक्रमित पाए गए हैं।
इन इलाकों में भी अब पुलिस की सख्ती नहीं दिखाई पड़ती है।
अप्रेल में जिस तरह गलियों की बेरीकेडिंग और आवाजाही बंद की जाती थी, उस तरह से अब कोई रोक-टोक नहीं है।
कुछ आरडब्ल्यूए स्वयं अपनी पॉकेट की सुरक्षा के लिए इंतजाम कर रहे हैं।
इस कारण कई स्थानों पर आरडब्ल्यूए की कार्रवाईयों पर विवाद भी होने लगे हैं।
सेक्टर 16 में संक्रमित वाले क्षेत्र में गेट लगाने पर दो पक्षों में विवाद हो गया था।
विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ गया।
